Jensen Huang Resigns: जेन्सेन हुआंग ने CEO पद से दिया इस्तीफा; कोलेट क्रेस बनीं अंतरिम CEO
दुनिया की दिग्गज AI और चिप कंपनी NVIDIA में बड़ा नेतृत्व बदलाव हुआ है. कंपनी के सह-संस्थापक और CEO जेन्सेन हुआंग ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO नियुक्त किया गया है. वह स्थायी CEO की नियुक्ति तक दोनों जिम्मेदारियां संभालेंगी. वहीं, हार्वे सी जोन्स को कंपनी का पहला बोर्ड चेयरमैन बनाया गया है. NVIDIA के तीसरी तिमाही के नतीजे 17 नवंबर को जारी होंगे.
Highlights
- जेन्सेन हुआंग ने तत्काल प्रभाव से NVIDIA के CEO पद से इस्तीफा दिया.
- CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO बनाया गया, वह CFO की जिम्मेदारी भी संभालेंगी.
- हार्वे सी जोन्स बने कंपनी के पहले बोर्ड चेयरमैन, 17 नवंबर को आएंगे तिमाही नतीजे.
दुनिया की दिग्गज चिप और AI कंपनी NVIDIA में बड़ा नेतृत्व बदलाव हुआ है. कंपनी के सह-संस्थापक और CEO जेन्सेन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मौजूदा CFO और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट कोलेट क्रेस (Colette Kress) को अंतरिम CEO नियुक्त किया है. वह स्थायी CEO की नियुक्ति होने तक दोनों जिम्मेदारियां संभालेंगी. बोर्ड ने नए CEO की तलाश शुरू कर दी है और इसके लिए कंपनी के अंदर और बाहर दोनों जगह उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा.
क्यों दिया इस्तीफा
हुआंग के इस्तीफे के पीछे चीनी महिला एलिस हुआंग के साथ कथित अफेयर और जासूसी विवाद को बड़ी वजह माना जा रहा है. अमेरिकी अधिकारियों को शक था कि एलिस हुआंग के चीन की खुफिया एजेंसी से संबंध हो सकते हैं और वह हुआंग के करीब आकर NVIDIA की संवेदनशील कारोबारी जानकारियां हासिल करने की कोशिश कर रही थीं. एलिस सिंगापुर की AI कंपनी Megaspeed International से जुड़ी रही हैं. हुआंग ने कर्मचारियों को लिखे संदेश में अफेयर की बात स्वीकार की थी और इसके लिए माफी भी मांगी थी. इस पूरे मामले के बाद NVIDIA के बोर्ड ने स्वतंत्र जांच शुरू की थी.

कौन हैं नई अंतरिम CEO कोलेट क्रेस?
कोलेट क्रेस सितंबर 2013 से NVIDIA में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के पद पर काम कर रही हैं. कंपनी में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने फाइनेंस टीम का नेतृत्व किया और NVIDIA के कारोबार के विस्तार में अहम भूमिका निभाई. NVIDIA से जुड़ने से पहले क्रेस करीब 25 साल तक टेक्नोलॉजी सेक्टर की बड़ी कंपनियों में फाइनेंस से जुड़े पदों पर काम कर चुकी हैं. इनमें Cisco और Microsoft जैसी कंपनियां शामिल हैं.
ये भी पढे़ं- टाटा ग्रुप में हुआ बड़ा फेरबदल, Noel Tata ने दिया इस्तीफा, TV Narendran बने इस कंपनी के नए चेयरमैन
हार्वे सी जोन्स बने बोर्ड के पहले चेयरमैन
NVIDIA के बोर्ड ने हार्वे सी जोन्स को कंपनी का पहला चेयरमैन नियुक्त किया है. जोन्स पिछले 30 साल से ज्यादा समय से उद्यमी, टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव और वेंचर निवेशक के तौर पर सक्रिय हैं. वह Synopsys के CEO और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन भी रह चुके हैं.
Latest Stories
टाटा ग्रुप में हुआ बड़ा फेरबदल, Noel Tata ने दिया इस्तीफा, TV Narendran बने इस कंपनी के नए चेयरमैन
सोने की कीमतों में आएगी तूफानी तेजी, क्या साल खत्म होने से पहले बनाएगा नया रिकॉर्ड?
लगातार 12वें महीने बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने के सामान ने बिगाड़ा घर का बजट; RBI की टॉलरेंस लिमिट पार
