सोने की कीमतों में 30% गिरावट, Gold Loan वालों की बढ़ी मुश्किल! नीलाम होगा सोना?
सोने की कीमतों में रिकॉर्ड ऊंचाई से करीब 30% तक की गिरावट ने गोल्ड लोन लेने वाले ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है. सोने के भाव में गिरावट के चलते आने वाले महीनों में बैंक और NBFC गिरवी रखे सोने की नीलामी बढ़ा सकते हैं. खासकर उन ग्राहकों पर इसका ज्यादा असर पड़ सकता है, जिन्होंने सोने की कीमत के मुकाबले ज्यादा रकम का लोन लिया है और अब उनके पास कर्ज चुकाने के लिए अतिरिक्त पैसे नहीं हैं. उदाहरण के लिए, अगर किसी ग्राहक ने 10 ग्राम सोना गिरवी रखकर 75,000 रुपये का लोन लिया था और सोने की कीमत 1 लाख रुपये से गिरकर 80,000 रुपये रह गई, तो ब्याज जुड़ने के बाद 78,000 रुपये का बकाया कर्ज उसके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है. ऐसे में लोन की शर्तों के आधार पर ग्राहक को अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है या लोन रिन्यू कराने में परेशानी हो सकती है. भुगतान में लगातार चूक होने पर उसकी ज्वेलरी की नीलामी भी की जा सकती है.
More Videos
Gold Adulteration Scam: 24 कैरेट, 22 कैरेट बताकर बेच रहे 20 कैरेट सोना? Gold में मिलावट का नया स्कैम!
₹7.5 लाख करोड़ की शादियों से दौड़ जाएगी इकोनॉमी!
Kalyan Jewellers से Senco Gold तक, सोने की ‘क्रैश लैंडिंग’ से टूटे ये ज्वेलरी स्टॉक्स!
