₹7.5 लाख करोड़ की शादियों से दौड़ जाएगी इकोनॉमी!

भारतीय शादियों का सीजन देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण घटना बन गया है. आगामी 25 दिनों में लगभग 52 लाख शादियां होने का अनुमान है, जिनसे बाजार में करीब ₹7.5 लाख करोड़ का कारोबार हो सकता है. यह अनुमान कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा लगाया गया है. शादियां अब केवल दो परिवारों का मिलन नहीं, बल्कि कई उद्योगों के लिए एक बड़ा आर्थिक अवसर हैं. सोने-चांदी, कपड़े, मिठाइयाँ, होटल, बैंक्वेट हॉल, डेकोरेशन और फोटोग्राफी जैसे क्षेत्र सीधे तौर पर इससे लाभान्व्वित होते हैं. शादियों की तैयारी महीनों पहले से शुरू हो जाती है, जिसमें गहने, दूल्हा-दुल्हन के कपड़े, उपहार, घर के फर्नीचर और अन्य सामान की खरीदारी शामिल होती है.

Short Videos