कम बारिश का डबल अटैक! किसान परेशान, Bayer से UPL तक एग्री कंपनियों की कमाई पर मार
भारत में अनियमित मानसून और कई इलाकों में सूखे जैसे हालात ने खेती-किसानी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. इसका असर अब सिर्फ किसानों तक सीमित नहीं है, बल्कि खाद, बीज और कीटनाशक बनाने वाली बड़ी कंपनियों की कमाई पर भी दिखने लगा है. Q2 FY27 में Bayer CropScience, UPL, RCF, Sumitomo Chemical India और FACT जैसी कंपनियों की बिक्री में गिरावट आई है. वहीं, Coromandel International और Paradeep Phosphates का मुनाफा भी तेजी से घटा है. सवाल है कि खरीफ की बुवाई में मामूली गिरावट के बावजूद एग्री कंपनियों का प्रदर्शन क्यों बिगड़ा? क्या अल नीनो, खाद की घटती खपत और ग्रामीण मांग में कमजोरी आने वाली तिमाहियों में इन कंपनियों की मुश्किलें और बढ़ा सकती है? समझिए पूरी कहानी इस वीडियो में.
