शेयर बाजार में निवेश के इच्छुक निवेशकों के लिए सही स्टॉक चुनना हमेशा एक चुनौती होती है. हाल ही में मनी9 प्लेटफॉर्म पर एक विशेषज्ञ ने निवेशकों को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में निवेश के बजाय सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (CDSL) पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है. विशेषज्ञ के अनुसार, BSE में मौजूदा ट्रेडिंग पैटर्न उतना आकर्षक नहीं दिख रहा है, और यहां एक वेजिंग अप मूव है जहां 10 और 20 मूविंग एवरेज के कैच अप होने का इंतजार है.