PM Kisan: किसानों को जल्द मिलेगा पैसा, जान लें पूरी डिटेल

PM Kisan Samman Nidhi स्कीम का ऐलान 2019 में तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने किया था. इसके तहत योग्य किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये दिए जाते हैं. ये तीन किश्तें अप्रैल से जुलाई, अगस्त से नवंबर और दिसंबर से मार्च के बीच आती है. फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19वीं किश्त जारी की थी, जिससे 9.8 करोड़ किसानों को फायदा हुआ था, जिनमें 2.4 करोड़ महिलाए भी शामिल थीं. अगर आपको किस्त का लाभ चाहिए तो आपको इसके लिए तीन काम करवाने जरूरी होते हैं। इसमें पहला काम है भू-सत्यापन का जिसमें जमीन का वेरिफिकेशन होता है। जबकि, दूसरा काम है ई-केवाईसी का और तीसरा काम है आधार लिंकिंग का जिसमें आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक किया जाता है.

पीएम किसान योजना के तहत सरकार देश के किसानों को सालाना 6000 रुपये की राशि प्रदान करती है. यह राशि किसानों के खाते में 2000 रुपये की किस्त में तीन बार में पहुंचती है.

Short Videos