सहारा में फंसा है पैसा? अब फटाफट मिलेगा रिफंड, 7 दिन में निवेशकों को मिले ₹221 करोड़
सहारा इंडिया की संबंधित कोऑपरेटिव सोसाइटियों में फंसे पैसों की वापसी की प्रक्रिया अब तेज हो गई है. सरकार के सीआरसीएस सहारा रिफंड पोर्टल के अनुसार अब तक 47 लाख से अधिक निवेशकों के खातों में करीब 10,037 करोड़ रुपये भेज दिए गए हैं. पिछले सात दिनों में ही 221.45 करोड़ रुपये जमाकर्ताओं के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए. अब तक लगभग 1.51 करोड़ लोगों ने रिफंड के लिए आवेदन किया है.पात्र जमाकर्ता अब अपनी पूरी पात्र राशि के लिए ऑनलाइन क्लेम कर सकते हैं.
आधिकारिक पोर्टल है mocrefund.crcs.gov.in. आवेदन के बाद संबंधित सोसाइटियां 30 दिनों के अंदर दस्तावेजों की जांच करती हैं और 45 दिनों के अंदर एसएमएस या पोर्टल के जरिए फैसला बता दिया जाता है. भुगतान पात्रता और सत्यापन के आधार पर होता है.जिनका पहले आवेदन दस्तावेजों की कमी या गलत बैंक डिटेल की वजह से फेल हो गया, उन्हें नया आवेदन करने की जरूरत नहीं. वे गलती सुधारकर mocresubmit.crcs.gov.in/resubmission/ पर दोबारा जमा कर सकते हैं. आधार से लिंक मोबाइल नंबर, सही बैंक खाता और जमा प्रमाण (सर्टिफिकेट, पासबुक, रसीद) जरूरी हैं.चारों संबंधित सोसाइटियों के सभी क्लेम एक ही फॉर्म में किए जा सकते हैं. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देखें.
More Videos
पुराना Gold बेचने जा रहे हैं? जौहरी ऐसे काटता है आपके पैसे, जान लें पूरा हिसाब!
EPS-95 पेंशन ₹1,000 से बढ़कर ₹3,000 होगी या ₹7,500? आज EPFO की बैठक में न्यूनतम पेंशन पर बड़ा फैसला संभव!
SBI खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, बैंक ने जारी की वार्निंग, समझें हर छोटी-बड़ी बात
