Matangi Rubber IPO में राधिका गुप्ता अपने 2,150 शेयर 172 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचेंगी. इन शेयरों की औसत खरीद लागत महज 1.47 रुपये थी. इस तरह उन्हें करीब 3.66 लाख रुपये का मुनाफा होगा. आईपीओ में Vandana Rubber and Chemicals समेत अन्य प्रमोटर्स और मौजूदा शेयरधारक भी अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं.
शेयर बाजार में आई हालिया गिरावट को एक्सपर्ट मुनाफावसूली के तौर पर देख रहे हैं. उनका मानना है कि बैंक निफ्टी में पिछले कुछ समय में तेज तेजी आई थी, ऐसे में अब निवेशकों का मुनाफा निकालना स्वाभाविक है. हालांकि, इसे बाजार में बड़ी गिरावट या तेजी का ट्रेंड खत्म होने के संकेत के तौर […]
23 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स 1,483.72 अंक टूटकर 82,435.99 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 450.95 अंक गिरकर 25,349.65 पर आ गया. बाजार में 2,858 शेयरों में गिरावट रही और अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. हालांकि, Nifty IT में जोरदार तेजी देखने को मिली. निवेशकों पर बिकवाली का दबाव हावी रहा.
टायर बनाने वाली कंपनी Matangi Rubber का IPO 1 दिसंबर को खुलने जा रहा है. कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब 125 करोड़ रुपये जुटाएगी. इसमें फ्रेश इश्यू और OFS दोनों शामिल हैं. कंपनी की कस्टमर लिस्ट में JK Tyres जैसे बड़े नाम हैं. जानिए IPO की तारीख, प्राइस बैंड, GMP, जुटाई गई रकम का इस्तेमाल और कंपनी की वित्तीय सेहत.
शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर से करीब 1,700 अंक फिसल गया, जबकि निफ्टी 25,500 के करीब पहुंच गया. बैंकिंग शेयरों में बिकवाली, ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली और कमजोर ग्लोबल संकेतों ने बाजार पर दबाव बनाया. जानिए सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट की चार बड़ी वजहें और आगे के अहम स्तर.
कई दिनों की गिरावट के बाद 23 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी आई है. MCX पर सोना 3,238 रुपये उछलकर 1,25,016 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 5,166 रुपये चढ़कर 1,52,979 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में तेजी है. जानें रिटेल बाजार के ताजा भाव.
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने चीन से जुड़े ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप्स के 2,700 करोड़ रुपये के पेमेंट नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. जांच में सामने आया कि फर्जी डिजिटल आर्ट कंपनियों के जरिए भारतीय खिलाड़ियों से UPI पेमेंट जुटाए जा रहे थे. इस नेटवर्क से 170 करोड़ रुपये का कमीशन कमाया गया. कार्रवाई में 6.2 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी भी जब्त हुई.
Lord’s Mark Industries को अपनी रेडिएशन-फ्री ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग तकनीक के निर्माण का लाइसेंस मिल गया है. कंपनी इस जांच की कीमत 700 रुपये से कम रखने की तैयारी में है. जनवरी 2027 से Lord’s Path Labs के जरिए सेवा शुरू हो सकती है. जानिए कैसे काम करेगी यह तकनीक और भारत में ब्रेस्ट कैंसर जांच का बाजार कितना बड़ा है.
S.P. Apparels Ltd ने अपने शेयरों के 1:5 स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है. इसके तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाला एक शेयर 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बंट जाएगा. कंपनी ने 10 दिसंबर 2026 की तारीख घोषित की है. जानिए इस फैसले का निवेशकों की होल्डिंग और कंपनी के फंडामेंटल पर क्या असर होगा.
ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक Jefferies ने Adani Enterprises के शेयर पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए 3,830 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. मौजूदा 2,686.70 रुपये के भाव से इसमें करीब 43 फीसदी तेजी की संभावना है. नवी मुंबई एयरपोर्ट का विस्तार, 3GW डेटा सेंटर क्षमता का लक्ष्य और 35,000-40,000 करोड़ रुपये का सालाना कैपेक्स कंपनी की ग्रोथ के प्रमुख आधार हैं.