Kalyan Jewellers से Senco Gold तक, सोने की ‘क्रैश लैंडिंग’ से टूटे ये ज्वेलरी स्टॉक्स!

Gold Prices: सोने की कीमतें तेजी से गिर रही हैं और इसका असर अब ज्वेलरी और गोल्ड लोन स्टॉक्स पर दिख रहा है. Kalyan Jewellers, Senco Gold, Manappuram Finance और Muthoot Finance जैसे शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. लेकिन गिरते सोने का इन कंपनियों पर असर क्यों पड़ रहा है? इस वीडियो में आपको इस बात की जानकारी मिलेगी कि गिरते सोने की कीमतें ज्वेलरी इन्वेंट्री वैल्यूएशन, प्रॉफिट मार्जिन और कस्टमर डिमांड पर कैसे असर डाल सकती हैं.

इसके अलावा गिरवी रखे गए सोने की वैल्यू गिरती है तो गोल्ड लोन कंपनियों को किन जोखिमों का सामना करना पड़ता है. क्या यह करेक्शन इन्वेस्टर्स के लिए खरीदने का मौका है या उन्हें ज्वेलरी और गोल्ड लोन स्टॉक्स को लेकर सावधान रहना चाहिए? वीडियो में आपको इन सभी जरूरी सवालों के जवाब मिलेंगे.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.

Short Videos