Anthropic IPO: Listing के दिन 34% उछला शेयर, क्या निवेशकों को होगा फायदा या नुकसान?

अमेरिकी शेयर बाजार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनियों को लेकर निवेशकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है. Anthropic जैसी कंपनियों के IPO ने बाजार में नई चर्चा छेड़ दी है. हालांकि, निवेश से पहले अमेरिकी बाजार के पिछले IPO का इतिहास समझना जरूरी है. Yahoo Finance के विश्लेषण के मुताबिक, साल 2008 के बाद अमेरिका के 12 सबसे बड़े IPO में शामिल सभी कंपनियों के शेयर लिस्टिंग के एक साल के भीतर अपने पहले दिन की ट्रेडिंग कीमत से नीचे आ गए थे.

इस सूची में Visa, Facebook (अब Meta), Alibaba, Uber, Rivian और Coupang जैसी कंपनियां शामिल हैं. Visa ने 2008 में IPO से करीब 17.9 अरब डॉलर जुटाए थे. वहीं, Facebook का 2012 में करीब 104 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर IPO आया था. Alibaba ने 2014 में करीब 21.8 अरब डॉलर जुटाए थे. इन कंपनियों की लिस्टिंग के समय निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था.

हालांकि, विश्लेषण बताता है कि इन 12 कंपनियों के शेयर एक साल के भीतर पहले दिन की ट्रेडिंग कीमत से नीचे चले गए. इनमें से सात कंपनियों के शेयर अगले ही दिन अपने पहले दिन के निचले स्तर से भी नीचे आ गए थे. अधिक जानकारी के लिए देखें पूरी वीडियो.

Short Videos