FD Interest Rate Hike: बैंकों ने और बढ़ाया FD पर ब्याज! जानें कहां क‍ितना म‍िल रहा ब्‍याज?

बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. बैंकों ने नवंबर में डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है. खासकर 3 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की बल्क FD पर ब्याज दरें 50 से 100 बेसिस पॉइंट यानी 0.50% से 1% तक बढ़ाई गई हैं. SBI, Axis Bank और Shivalik Small Finance Bank जैसे बैंक बल्क डिपॉजिट पर 6.25% से 7.10% तक ब्याज दे रहे हैं. दरअसल, बैंकों के सामने कर्ज की बढ़ती मांग के बीच डिपॉजिट जुटाने की चुनौती है. ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2026 की शुरुआत में बैंकिंग सिस्टम में करीब 11 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त कैश था, जो 26 अक्टूबर तक घटकर सिर्फ 46,200 करोड़ रुपये रह गया. ऐसे में बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए जमा पर ज्यादा ब्याज दे रहे हैं.

Short Videos