5 साल नौकरी नहीं की तो भी मिलेगी Gratuity? हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

आमतौर पर कर्मचारियों में यह धारणा है कि ग्रेच्युटी तभी मिलती है जब किसी कंपनी में 5 साल की नौकरी पूरी हो जाए. लेकिन हाल ही में कर्नाटक हाईकोर्ट के एक महत्वपूर्ण फैसले ने इस धारणा को चुनौती दी है. कोर्ट ने एक ऐसे कर्मचारी के पक्ष में फैसला सुनाया, जिसने कंपनी में 5 साल से कम समय तक काम किया था, और उसे 1.75 लाख रुपये ग्रेच्युटी तथा उस पर 10% वार्षिक ब्याज देने का आदेश दिया.

यह मामला बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में कार्यरत एक कर्मचारी का था, जिसने 4 साल 9 महीने काम करने के बाद इस्तीफा दे दिया था. कंपनी ने 5 साल पूरे न होने का हवाला देकर ग्रेच्युटी देने से मना कर दिया था. कर्मचारी ने तर्क दिया कि उसने नौकरी के पांचवें साल में 240 दिनों से अधिक काम किया है, इसलिए वह ग्रेच्युटी का हकदार है.

Short Videos