Nifty Target: 26,400 तक जाएगा निफ्टी, Bank Nifty में भी 68,000 का स्तर संभव, एक्सपर्ट ने बताया कहां करें निवेश
भारतीय शेयर बाजार में तेजी का दौर आगे भी जारी रह सकता है. रेलिगेयर ब्रोकिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अजीत मिश्रा के मुताबिक, बाजार में आई मौजूदा तेजी केवल लिक्विडिटी के दम पर नहीं है, बल्कि इसके पीछे मजबूत फंडामेंटल फैक्टर्स भी हैं. पिछले 15 दिनों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय बाजार के कैश सेगमेंट में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया है. इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, रुपये में मजबूती, कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजे और वैल्यूएशन में सुधार ने बाजार को सपोर्ट दिया है. मिश्रा का मानना है कि इन परिस्थितियों को देखते हुए निफ्टी आने वाले हफ्तों में 26,400 के स्तर तक पहुंच सकता है. वहीं, बैंक निफ्टी में भी 66,000 से 68,000 के स्तर देखने को मिल सकते हैं. उनके मुताबिक, बाजार में तेजी का दायरा व्यापक हो रहा है और आईटी व मेटल को छोड़कर ज्यादातर सेक्टर्स में खरीदारी की संभावनाएं बनी हुई हैं.
सेक्टर के लिहाज से अजीत मिश्रा ने बैंकिंग, ऑटो और रियल्टी को प्राथमिकता दी है. इसके अलावा फार्मा, कैपिटल मार्केट, ऑयल एंड गैस और चुनिंदा FMCG शेयरों में भी उन्हें मजबूती की उम्मीद है. उन्होंने निवेशकों को पोर्टफोलियो में लार्जकैप शेयरों की हिस्सेदारी 50-60% रखने की सलाह दी है, जबकि बाकी निवेश क्वालिटी मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में किया जा सकता है. उनके मुताबिक, केवल कम कीमत या 52 सप्ताह के निचले स्तर के आधार पर शेयर चुनने से बचना चाहिए और कंपनियों की कमाई, वैल्यूएशन तथा भविष्य की ग्रोथ को ध्यान में रखना जरूरी है. सोने और चांदी को लेकर उनका सुझाव है कि लंबी अवधि के निवेशक मौजूदा गिरावट के बाद धीरे-धीरे खरीदारी शुरू कर सकते हैं. पोर्टफोलियो में इन्हें मुख्य निवेश के बजाय हेजिंग के विकल्प के तौर पर रखना बेहतर है. वहीं, आगामी बजट में बाजार की सबसे बड़ी उम्मीद लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स में राहत को लेकर है. हालांकि, मिश्रा के मुताबिक, सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में बदलाव की संभावना फिलहाल कम नजर आती है.
More Videos
Anthropic IPO: Listing के दिन 34% उछला शेयर, क्या निवेशकों को होगा फायदा या नुकसान?
Reliance Industries से HDFC Bank और Bharti Airtel तक, ये हैं पैसा बनाने वाले शेयर!
Kalyan Jewellers से Senco Gold तक, सोने की ‘क्रैश लैंडिंग’ से टूटे ये ज्वेलरी स्टॉक्स!
