Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में लगातार पांचवे दिन गिरावट, चांदी 5000 रुपये हुई सस्ती
Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. सोमवार को भी यह सिलसिला बरकरार रहा औ सोने-चांदी की कीमतों में लगातार पांचवे दिन गिरावट दर्ज की गई. ग्लोबल मार्केट में गोल्ड-सिल्वर के भाव टूट रहे हैं. इसके पीछे कई अहम फैक्टर्स है.
Highlights
- विश्लेषकों ने कीमती धातु की कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर स्पॉट मांग को बताया.
- सोने की कीमतों में लगातार पांचवें सत्र में गिरावट आई.
- अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे मजबूत होकर 93.92 पर बंद हुआ.
Gold-Silver Price Today: सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में लगातार पांचवें सत्र में गिरावट आई. रुपये में आई तेजी और कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच, सोने की कीमत 900 रुपये घटकर 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. शुक्रवार को 99.9 फीसदी प्योरिटी वाला सोने की कीमत 1,40,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी.
चांदी की कीमतों में गिरावट
स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, चांदी की कीमतों में भी 5,000 रुपये की गिरावट आई और यह 1.84 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) से गिरकर 1.79 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई.
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड-सिल्वर का भाव
वैश्विक बाजारों में स्पॉट गोल्ड 10.87 अमेरिकी डॉलर (या 0.28 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 3,873.90 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 2 फीसदी गिरकर 47.82 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गई.
सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे मजबूत होकर 93.92 पर बंद हुआ. रुपये में यह मजबूती विदेशी फंड्स के फ्लो, घरेलू बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण आई.
गोल्ड का फ्यूचर्स कारोबार
कमजोर स्पॉट मांग के बीच फ्यूचर्स कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 1,877 रुपये की गिरावट के साथ 1,34,828 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर डिलीवरी के लिए गोल्ड का कॉन्ट्रैक्ट 1,877 रुपये या 1.37 फीसदी की गिरावट के साथ 1,34,828 रुपये प्रति 10 ग्राम पर 15,567 लॉट के कारोबार में हुआ.
वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में गोल्ड फ्यूचर्स 0.64 फीसदी गिरकर 3,861.35 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया.
चांदी की कीमत
प्रतिभागियों द्वारा अपना दांव कम करने से सोमवार को फ्यूचर्स कारोबार में चांदी की कीमत 6,567 रुपये गिरकर 1,69,742 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी का कॉन्ट्रैक्ट 6,567 रुपये या 2.19 फीसदी की गिरावट के साथ 1,69,742 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया, जिसमें 17,090 लॉट का कारोबार हुआ.
विश्लेषकों ने कीमती धातु की कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर स्पॉट मांग को बताया.
यह भी पढ़ें: Tata Sons की लिस्टिंग है जरूरी, RBI ने एक बार फिर कर दिया साफ; चिट्ठी लिखकर समझाया नियम
Latest Stories
Tata Sons की लिस्टिंग है जरूरी, RBI ने एक बार फिर कर दिया साफ; चिट्ठी लिखकर समझाया नियम
बजट 2027 में निवेशकों को मिल सकता है तोहफा, LTCG और STT पर सरकार कर रही विचार
15 दिसंबर से बदलेंगे कार-बाइक इंश्योरेंस के नियम, परिवार को नहीं मिलेगा पूरा कवर!
