TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Gold Silver Price Today: ₹4,642 महंगी हुई चांदी, सोना हुआ ₹1,549 महंगा, जानें अपने शहर के रेट

Gold Silver Price Today : सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए 26 नवंबर का दिन कीमतों में तेजी लेकर आया. पिछले दिन यानी 25 नवंबर को दोनों कीमती धातुओं के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी. लेकिन गुरुवार को बाजार में फिर खरीदारी देखने को मिली. MCX पर सोने का वायदा भाव […]

गोल्ड सिल्वर के दाम. Image Credit: Tv9 Network

Highlights

  • गिरावट के बाद सोने-चांदी की कीमतों में लौटी तेजी, 26 नवंबर को बाजार में उछाल.
  • मुंबई में चांदी का स्पॉट भाव 1,47,347 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ.
  • 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,22,641 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई.

Gold Silver Price Today : सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए 26 नवंबर का दिन कीमतों में तेजी लेकर आया. पिछले दिन यानी 25 नवंबर को दोनों कीमती धातुओं के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी. लेकिन गुरुवार को बाजार में फिर खरीदारी देखने को मिली. MCX पर सोने का वायदा भाव 1,549 रुपये और चांदी का भाव 4,642 रुपये तक चढ़ गया. वहीं, मुंबई बुलियन बाजार के क्लोजिंग रेट के मुताबिक, चांदी 1,47,347 रुपये प्रति किलो और प्योर गोल्ड 1,22,641 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.

मुंबई में सोने-चांदी का क्लोजिंग रेट

PTI के 26 नवंबर 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई में चांदी का स्पॉट भाव 1,47,347 रुपये प्रति किलो रहा. वहीं, 99.5 फीसदी शुद्धता वाले स्टैंडर्ड गोल्ड की कीमत 1,22,150 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. इसके अलावा, 99.9 फीसदी शुद्धता वाले प्योर गोल्ड का भाव 1,22,641 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. ये मुंबई बुलियन बाजार के क्लोजिंग रेट हैं.

आपके शहर में क्या है सोने के ताजा भाव

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
चेन्नई₹12,589₹11,540₹9,445
मुंबई₹12,480₹11,440₹9,360
दिल्ली₹12,495₹11,455₹9,375
कोलकाता₹12,480₹11,440₹9,360
बेंगलुरु₹12,480₹11,440₹9,360
हैदराबाद₹12,480₹11,440₹9,360
केरल₹12,480₹11,440₹9,360
पुणे₹12,480₹11,440₹9,360
वडोदरा₹12,485₹11,445₹9,365
अहमदाबाद₹12,485₹11,445₹9,365
जयपुर₹12,495₹11,455₹9,375
लखनऊ₹12,495₹11,455₹9,375
कोयंबटूर₹12,589₹11,540₹9,445
Data Source – Good Returns

आपके शहर में क्या है चांदी के रेट

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलो
चेन्नई₹1,650₹16,500₹1,65,000
मुंबई₹1,650₹16,500₹1,65,000
दिल्ली₹1,650₹16,500₹1,65,000
कोलकाता₹1,650₹16,500₹1,65,000
बेंगलुरु₹1,650₹16,500₹1,65,000
हैदराबाद₹1,650₹16,500₹1,65,000
केरल₹1,650₹16,500₹1,65,000
पुणे₹1,650₹16,500₹1,65,000
वडोदरा₹1,650₹16,500₹1,65,000
अहमदाबाद₹1,650₹16,500₹1,65,000
Data Source – Good Returns

MCX पर सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

वायदा बाजार यानी MCX पर भी 26 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई. 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला सोने का कॉन्ट्रैक्ट 1,549 रुपये की बढ़त के साथ 1,22,686 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं, चांदी का वायदा भाव 4,642 रुपये चढ़कर 1,47,159 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करता दिखा. इस तरह पिछले दिन की बड़ी गिरावट के बाद दोनों धातुओं में अच्छी रिकवरी देखने को मिली.

25 नवंबर को आई थी बड़ी गिरावट

इससे पहले बुधवार, 25 नवंबर को सोने और चांदी के वायदा भाव में भारी गिरावट आई थी. MCX पर सोने का कॉन्ट्रैक्ट 2,404 रुपये यानी 1.97 फीसदी टूटकर 1,19,925 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था. वहीं, चांदी का वायदा भाव 5,613 रुपये यानी 3.86 फीसदी गिरकर 1,39,825 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया था. लगातार गिरावट के बाद गुरुवार को बाजार में तेजी लौटने से खरीदारों और निवेशकों का ध्यान फिर इन धातुओं पर गया.

सोना-चांदी खरीदने से पहले ध्यान रखें

अगर आप 26 नवंबर को सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अपने शहर के ताजा रेट जरूर पता कर लें. मुंबई के बुलियन क्लोजिंग रेट और दूसरे शहरों के ज्वेलरी बाजार के भाव में अंतर हो सकता है. गहने खरीदते समय सोने की शुद्धता के अलावा GST और मेकिंग चार्ज भी देने पड़ते हैं. इसलिए दुकान पर मिलने वाला अंतिम भाव बाजार में बताए गए रेट से अलग हो सकता है.

यह भी पढ़ें: PF पर बड़ा बदलाव! अब अकाउंट से निकाल सकेंगे 90% पैसा, 35 से 50 साल वालों को कितना होगा फायदा?