200MP पेरीस्कोप कैमरा और 7800mAh बैटरी, लॉन्च हुआ पावरफुल फीचर्स वाला Vivo X500 Pro Max
Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. दोनों ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को दमदार फीचर्स के साथ उतारा गया है, आइए आपको बताते हैं कि दोनों ही मॉडल्स की बिक्री किस दिन से शुरू हो रही है.
Highlights
- Vivo X500 Pro और Pro Max की हुई एंट्री.
- प्रो मैक्स में मिलता है 200MP पेरीस्कोप कैमरा.
- 3 दिसंबर से शुरू होगी प्रो और प्रो मैक्स की बिक्री.
Vivo X500 Pro Max Launched: वीवो एक्स500 सीरीज को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है, अहम खासियतों की बात करें तो ये नया लेटेस्ट वीवो स्मार्टफोन 144 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 40 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है. आइए आपको वीवो एक्स500 प्रो और वीवो एक्स500 प्रो मैक्स को किस कीमत में उतारा गया है और ये दोनों ही फोन कौन-कौन सी खूबियों के साथ उतारे गए हैं.
Vivo X500 Pro Max प्राइस इन इंडिया
इस हैंडसेट के 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,64,999 रुपए, 12 जीबी रैम और 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,79,999 रुपए है. 200mm Zeiss Telephoto Extender Gen 2 लेंस की कीमत 15999 रुपए और 400mm लेंस की कीमत 27,999 रुपए है.
वीवो की इमेजिंग किट की कीमत 11999 रुपए है. प्रो मैक्स फोटोग्राफी किट 12 जीबी और 512 जीबी मॉडल की कीमत 2,29,999 रुपए है. फोन खरीदते वक्त एसबीआई, एचडीएफसी, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और यस बैंक कार्ड से पेमेंट पर 10 फीसदी का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा.
Vivo X500 Pro Max स्पेसिफिकेशन
प्रो मैक्स मॉडल में 6.85 इंच LTPO 2K रिजॉल्यूशन एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, इस फोन की डिस्प्ले 1Hz से 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA L910 प्राइमरी कैमरा सेंसर है, साथ में 200 मेगापिक्सल Samsung HP0 पेरीस्कोप कैमरा सेंसर है, ये फोन 3.5x टेलीफोटो के साथ उतारा गया है. इस फोन में अल्ट्रा वाइड शॉट्स के लिए 50 मेगापिक्सल Samsung JN5 सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा.
स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है.7800 एमएएच की बैटरी फोन में दी गई है जो 90 वॉट वायर्ड और 40 वॉट वायरलेस चार्ज सपोर्ट करता है. दोनों ही फोन में ब्लूटूथ वर्जन 6, 5जी, टाइप सी पोर्ट और जीपीएस सपोर्ट है.
Vivo X500 Pro प्राइस इन इंडिया
इस वीवो मोबाइल फोन का भी सिंगल एक ही रैम और स्टोरेज वेरिएंट उतारा गया है, 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,49,999 रुपए तय की गई है. दोनों ही मॉडल्स की बिक्री कंपनी की आधिकारिक साइट के अलावा अमेजन और फ्लिपकार्ट पर 3 दिसंबर से शुरू होगी.
Vivo X500 Pro स्पेसिफिकेशन
इस वीवो मोबाइल में 6.36 इंच LTPO 1.5K रिजॉल्यूशन एमोलेड डिस्प्ले है और इसका रिफ्रेश रेट भी प्रो मैक्स मॉडल के समान है यानी ये हैंडसेट भी 144 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. प्रो मॉडल में भी 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA L910 प्राइमरी सेंसर और 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 सेंसर है जो अल्ट्रा वाइड शॉट्स लेने में मदद करेगा लेकिन टेलीफोटो के लिए इसमें 64 मेगापिक्सल Sony LYTIA 610 3.5x कैमरा सेंसर है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है.
स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया है. सिक्योरिटी के लिए दोनों ही मॉडल्स में इन डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. 6510 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है. ये फोन 40 वॉट वायरलेस और 90 वॉट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है.
ये भी पढ़ें- 7500mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और मीडियाटेक प्रोसेसर, लॉन्च हुआ Vivo X500
Latest Stories
कभी किराने की दुकान पर करता था सफाई, फिर ऐसे बना डाला WhatsApp, अब दुनिया पर करता है राज
7500mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और मीडियाटेक प्रोसेसर, लॉन्च हुआ Vivo X500
PC पर भी धमाल मचाएगा GTA 6! मिलेंगे बेहतर ग्राफिक्स और FPS, शुरुआती मिशन भी हुए प्लेएबल
