लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता स्मार्टफोन, Vivo T5e में मिलेगी बड़ी बैटरी और कई दमदार फीचर्स

Vivo Smartphone under 15000: कम बजट में नया फोन तलाश रहे ग्राहकों के लिए Vivo T5e स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. इस हैंडसेट में 4 जीबी वर्चुअल रैम, 2 टीबी तक स्टोरेज को बढ़ाने की सुविधा और 5500 एमएएच की दमदार बैटरी मिलेगी.

वीवो स्मार्टफोन Image Credit: वीवो

Vivo ने टी सीरीज में नए Vivo T5e स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है, ये कंपनी के टी5 लाइनअप में चौथा मॉडल है. इस लाइनअप में पहले से Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G और Vivo T5x 5G मिलते हैं और अब नए और अर्फोडेबल टी5ई को उतारा गया है. ये फोन कंपनी की वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट पर दो कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध है.

फोन में 5500mAh की बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि एक बार चार्ज करने पर बैटरी 47 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक देती है. डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए फोन को आईपी64 रेटिंग मिली हुई है और ये फोन मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है.

Vivo T5e Price in India

इस लेटेस्ट वीवो स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 13999 रुपए तय की गई है. इस फोन को वीवो के ऑनलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद पाएंगे. ये फोन ऐरो ब्लू और शैडो ग्रे कलर में आपको मिलेगा. इस प्राइस रेंज में ये फोन MOTOROLA G06 Power, Samsung Galaxy F70e 5G, Ai+ Nova 2 5G और POCO C85x जैसे स्मार्टफोन्स को कांटे की टक्कर देगा.

Vivo T5e Specifications

  • ओएस: डुअल-सिम वाला ये लेटेस्ट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है.
  • डिस्प्ले: फोन में 6.74 इंच एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली एलसीडी टचस्क्रीन है जो 90Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है.
  • चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए यूनिसॉक T7225 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है.
  • रैम: फोन में 4 जीबी रैम के साथ 4 जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट भी है, साथ में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से आप 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं.
  • कैमरा: फोन के पिछले हिस्से में 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा मिलता है. सेल्फी के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है.
  • बैटरी: 5500mAh बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है, कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर फोन की बैटरी 47 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक, 18 घंटे तक का ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक, 28 घंटे तक की वॉयस कॉलिंग या 13.5 घंटे तक का सोशल मीडिया इस्तेमाल तक की बैटरी लाइफ देती है. ये फोन 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ उतारा गया है.
  • वजन: फोन की मोटाई 0.819cm और इसका वजन 199 ग्राम है.

ये भी पढ़ें- Poco M8 Power की लॉन्च डेट हो गई कंफर्म, फुल चार्ज पर 3 दिन तक चलेगी बैटरी