TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Opening Bell: हरे निशान में खुला बाजार, Sensex 363 अंक उछला, Nifty 25873 के पार, निवेशकों को 1 लाख करोड़ का मुनाफा

बुधवार को जोरदार तेजी के बाद शेयर बाजार में गुरुवार, 26 नवंबर को भी तेजी का सिलसिला जारी रहा. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन घरेलू बाजार ने हरे निशान में शुरुआत की. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ खुले, जिससे शुरुआती कारोबार में निवेशकों का पॉजिटेव रुख देखने को मिला.

शेयर मार्केट Image Credit: Canva/ Money9

Highlights

  • Opening Bell: हरे निशान में खुला बाजार
  • Sensex 363 अंक उछला
  • Nifty 25873 के पार

Share Market Opening Bell: बुधवार को जोरदार तेजी के बाद शेयर बाजार में गुरुवार, 26 नवंबर को भी तेजी का सिलसिला जारी रहा. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन घरेलू बाजार ने हरे निशान में शुरुआत की. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ खुले, जिससे शुरुआती कारोबार में निवेशकों का पॉजिटेव रुख देखने को मिला.

Sensex पिछले कारोबारी सत्र के 83,938.28 के मुकाबले 362.72 अंक की तेजी के साथ 84,301 के स्तर पर खुला. वहीं, NSE Nifty 50 भी पिछले बंद स्तर 25,819.25 से करीब 54 अंक यानी 0.2 फीसदी की बढ़त लेकर 25,873.20 के स्तर पर खुला. हालांकि, सेक्टोरल इंडेक्स में मिलाजुला रुख रहा और ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते नजर आए.

हरे निशान में खुला बाजार

शेयर बाजार में 26 नवंबर को कारोबार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई. BSE Sensex पिछले कारोबारी सत्र के 83,938.28 के मुकाबले 362.72 अंक की तेजी के साथ 84,301 के स्तर पर खुला. वहीं, NSE Nifty 50 भी पिछले बंद स्तर 25,819.25 से करीब 54 अंक यानी 0.2 फीसदी की बढ़त लेकर 25,873.20 के स्तर पर खुला. शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांकों में खरीदारी का रुझान देखने को मिला.

निवेशकों ने कमाए 1 लाख करोड़

शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत का फायदा निवेशकों को भी मिला है. गुरुवार को बाजार खुलते ही निवेशकों की दौलत में करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. बीते कारोबारी दिन बाजार बंद होने पर BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 5,12,48,042.08 करोड़ रुपये था, जो गुरुवार के शुरुआती कारोबार में बढ़कर 5,13,66,896.63 करोड़ रुपये हो गया. इस तरह बाजार खुलते ही निवेशकों की संपत्ति में करीब 1,18,854.55 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की है.

खबर अपडेट हो रही है…

Data Source – NSE/BSE/Groww

यह भी पढ़ें: SC Agrotech: 17 दिन से लग रहा अपर सर्किट, 1 महीने में 171% उछला स्टॉक, 4 फ्री शेयर दे रही कंपनी, रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.