TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Crystal Crop Protection की सपाट शुरुआत, 2% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर, फीका पड़ा GMP का अनुमान

Crystal Crop Protection IPO की शेयर बाजार में 2.21 फीसदी प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई. कंपनी का शेयर 272 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 278 रुपये पर खुला. निवेशकों को एक लॉट पर करीब 330 रुपये का लिस्टिंग गेन मिला. हालांकि, ग्रे मार्केट में 6.25 फीसदी प्रीमियम का अनुमान था, जिसके मुकाबले लिस्टिंग कमजोर रही.

Listing Image Credit: FreePik

Highlights

  • 272 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 278 रुपये पर हुई लिस्टिंग.
  • निवेशकों को प्रति लॉट करीब 330 रुपये का लिस्टिंग गेन.
  • GMP में 6.25% प्रीमियम का अनुमान, लेकिन लिस्टिंग रही कमजोर.

Crystal Crop Protection IPO की शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई है. कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस के मुकाबले 2.21 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए, जबकि ग्रे मार्केट में करीब 6 फीसदी प्रीमियम मिलने का अनुमान लगाया जा रहा था. इस तरह IPO में निवेश करने वाले निवेशकों को उम्मीद से कम लिस्टिंग गेन मिला. आइए जानते हैं कि शेयरों की लिस्टिंग कैसी रही और GMP के मुकाबले निवेशकों को कितना फायदा हुआ.

2% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग

Crystal Crop Protection IPO की लिस्टिंग निवेशकों के लिए मामूली फायदे वाली रही. कंपनी के शेयर 272 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 278 रुपये पर लिस्ट हुए. इस तरह निवेशकों को प्रति शेयर 2.21 फीसदी का लिस्टिंग प्रीमियम मिला. वहीं, एक लॉट पर निवेशकों को करीब 330 रुपये का लिस्टिंग गेन हुआ.

GMP दे रहा था 6% प्रीमियम का संकेत

26 नवंबर को Crystal Crop Protection का GMP 17 रुपये (6.25फीसदी) था, यानी ग्रे मार्केट में शेयर 272 रुपये के इश्यू प्राइस से 17 रुपये ऊपर ट्रेड हो रहा था। इस हिसाब से अनुमानित लिस्टिंग प्राइस लगभग ₹289 बनता था और प्रति लॉट करीब 935 रुपये के मुनाफे का अनुमान था। लेकिन इश्यू की लिस्टिंग GMP से कमजोरी रही.

Crystal Crop Protection IPO डिटेल्स

Crystal Crop Protection IPO के जरिए बाजार से 455.72 करोड़ रुपये जुटाई है. इश्यू18 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. इसमें 355 करोड़ रुपये के 1.31 करोड़ नए शेयर जारी किए गए, जबकि 100.71 करोड़ रुपये के 37.03 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे गए.

यह भी पढ़ें: SC Agrotech: 17 दिन से लग रहा अपर सर्किट, 1 महीने में 171% उछला स्टॉक, 4 फ्री शेयर दे रही कंपनी, रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.