आईपीओ ग्रे मार्केट प्रीमियम
IPO GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) किसी कंपनी के आईपीओ के लिस्ट होने से पहले ग्रे मार्केट में उसके शेयरों की कीमत की कीमत होती है. यह निवेशकों की मांग और बाजार के सेंटीमेंट को बताता है. यदि GMP ज्यादा है, तो माना जाता है कि शेयर लिस्टिंग पर प्रीमियम पर खुल सकता है. वहीं कम या नेगेटिव GMP कमजोर लिस्टिंग का संकेत देता है. हालांकि, GMP से मिल रहे अनुमान के हिसाब से शेयर की लिस्टिंग हो ऐसा जरूरी नहीं. कभी-कभी GMP से उलट भी लिस्टिंग हो जाती है.
NSE का 22562 करोड़ रुपये का IPO ऐसे समय बाजार में आ रहा है जब करीब 10 अन्य पब्लिक इश्यू भी खुल रहे हैं. इसके बावजूद जानकारों का मानना है कि NSE IPO की मांग पर दूसरे इश्यू का बड़ा असर नहीं होगा. NSE का यह इश्यू भारत के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा IPO है.
एक्सचेंज अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा ट्रांजैक्शन चार्ज से कमाता है, और इसमें भी ऑप्शंस ट्रेडिंग का सबसे बड़ा योगदान है. अगर ऑप्शंस का वॉल्यूम कम होता है, तो NSE की ट्रांजैक्शन से होने वाली कमाई पर उन बिजनेस की तुलना में तेजी से दबाव आ सकता है.
NSE IPO को लेकर निवेशकों के मन में कई सवाल हैं. क्या मौजूदा NSE शेयरहोल्डर्स इस IPO में आवेदन कर सकते हैं, कितना पैसा लगा सकते हैं और क्या उन्हें कोई अलग कोटा मिलेगा? IPO 17 सितंबर को खुलेगा और 21 सितंबर को बंद होगा. यह पूरी तरह Offer for Sale यानी OFS है, इसलिए NSE को IPO से मिलने वाला पैसा नहीं मिलेगा.
सितंबर के तीसरे हफ्ते में IPO मार्केट में काफी हलचल रहने वाली है. NSE, SS Retail, Jindal Supreme और Hero Motors समेत करीब पांच IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे. NSE IPO का प्राइस बैंड 1,700 से 1,785 रुपये है. वहीं Jindal Supreme का GMP 27 रुपये है, जो करीब 29.03 प्रतिशत के संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत देता है.
NSE IPO Price Band: NSE IPO के लिए प्राइस बैंड फाइनल हो गया है. एंकर निवेशकों को शेयर 16 सितंबर को अलॉट किए जाएंगे। लॉट साइज 8 शेयरों का है और अलग-अलग तरह के निवेशकों के लिए अलॉटमेंट भी अलग-अलग होगा. लिस्टिंग गुरुवार, 24 सितंबर को BSE और NSE पर होने की संभावना है.
NSE ने 17 जून को रेगुलेटर के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस जमा किया. इससे उस प्रोसेस को फिर से शुरू किया गया जो रेगुलेटरी जांच और पुराने मुद्दों के कारण 2016 से रुका हुआ था. Jio प्लेटफॉर्म्स और NSE का IPOs भारत का अब तक के सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है.
Pranav Constructions IPO को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. पहले दिन इश्यू करीब 6 गुना सब्सक्राइब हुआ. कंपनी के शेयर का ग्रे मार्केट प्रीमियम 44 रुपये यानी 34.5 फीसदी बताया जा रहा है. 124 रुपये के अपर प्राइस बैंड के आधार पर शेयर करीब 168 रुपये पर लिस्ट हो सकता है.
Pranav Constructions IPO Subscription Status: प्रणव कंस्ट्रक्शन्स के आईपीओ का प्राइस बैंड 118-124 रुपये प्रति शेयर है. बुधवार, 9 सितंबर तक यह पब्लिक ऑफर खुला रहेगा. मुंबई की प्रणव कंस्ट्रक्शन्स एक रियल एस्टेट कंपनी है.
Pranav Constructions IPO GMP: रिटेल निवेशक प्रणव कंस्ट्रक्शन्स IPO के लिए कम से कम 1 लॉट के लिए अप्लाई कर सकते हैं. मुंबई के वेस्टर्न सबर्ब्स में प्रणव कंस्ट्रक्शन्स की मौजूदगी है. रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए ऑफर का कम से कम 45% हिस्सा रिजर्व किया गया है.
ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन IPO के लिए प्राइस बैंड 408.00-429.00 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था. तीसरे दिन ESDS Software Solution IPO का सब्सक्रिप्शन स्टेटस 135.88 गुना रहा. मार्केट से इस इश्यू को कुल मिलाकर अच्छी प्रतिक्रिया मिली.
NSE ने 17 जून को अपना 614 पेज का DRHP दाखिल किया था, जिसमें 148.9 मिलियन शेयरों तक की पूरी तरह से 'ऑफर-फॉर-सेल' (OFS) की पेशकश की गई थी. पिछले महीने एक और बाधा तब दूर हुई जब NSE ने 31 जुलाई को SEBI को अपना सेटलमेंट पेमेंट पूरा कर दिया.
Tech Engineers, Symbiotec Pharmalab और Lumino Industries जैसे IPO को लेकर काफी चर्चा है. अब सवाल है कि Listing के दिन इनमें कमाई का मौका मिलेगा या नहीं. GMP में हलचल के बीच निवेशकों को यह भी समझना जरूरी है कि Listing के बाद शेयर को रखना सही होगा या मुनाफा निकाल लेना चाहिए. इस वीडियो में जानिए इन IPO की Listing से जुड़ी अहम बातें, किसमें कमाई का मौका बन सकता है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
अगले हफ्ते IPO बाजार काफी व्यस्त रहने वाला है. कुल 10 कंपनियां अपने IPO निवेशकों के लिए खोलेंगी. मेनबोर्ड से Skyways Air Services, Hy-Tech Engineers, Symbiotec Pharmalab, Annu Projects और Lumino Industries के IPO आएंगे. वहीं, Madhur Knit Crafts, ABH Healthcare, Sumax Engineering, Kwick Forensic Solutions और Complete Sports & Management India के SME IPO खुलेंगे.
बिहारी लाल इंजीनियरिंग के शेयरों ने बाजार में जोरदार शुरुआत की. कंपनी का शेयर NSE पर 465 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो 285 रुपये के इश्यू प्राइस से 63.16% ज्यादा है. एक लॉट पाने वाले रिटेल निवेशकों को करीब 9300 रुपये का फायदा हुआ. वहीं 14 लॉट पाने वाले HNI निवेशकों को करीब 1.31 लाख रुपये का मुनाफा मिला.
बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान शिपरॉकेट के शेयर BSE और NSE दोनों पर एक स्पेशल प्री-ओपन सेशन में लिस्ट होंगे. आज सुबह 10:00 बजे (IST) से शिपरॉकेट के शेयरों में ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी. 1,617.5 करोड़ रुपये के IPO को बिडिंग बंद होने तक 99.38 गुना सब्सक्राइब किया गया था.
जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि एक्सचेंज ने संभावित निवेशकों के साथ मीटिंग में अपने शेयरों की कीमत 2,000 रुपये से 2,100 रुपये प्रति शेयर बताई है. एक्सचेंज ने जून में एक ऑफरिंग के लिए अपना ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस जमा किया था, जिसमें पूरी तरह से सेकेंडरी शेयर बिक्री शामिल होगी.
अगले हफ्ते IPO बाजार काफी व्यस्त रहने वाला है. 17 से 21 अगस्त के बीच 7 कंपनियां अपने IPO खोलेंगी और इनके जरिए कुल 6400 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने की तैयारी है. इनमें Horizon Industrial Parks, Lalithaa Jewellery Mart, Shankesh Jewellers, Sunshine Pictures, Gaja Alternative Asset Management, Tempsens Instruments और Augmont Enterprises शामिल हैं.
शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े नामों से जुड़ी Purple Style Labs 660 करोड़ रुपये का IPO लाने की तैयारी कर रही है. कंपनी अगस्त के आखिरी तक शेयर बाजार में उतर सकती है. IPO में केवल नए शेयर जारी किए जाएंगे और बिक्री के लिए पुराने शेयर शामिल नहीं होंगे. कंपनी IPO से मिले पैसे का इस्तेमाल कारोबार बढ़ाने और दूसरे खर्चों में करेगी.
आईपीओ बाजार में अगले हफ्ते काफी हलचल रहने वाली है. 17 अगस्त को Dhoot Transmission और Molbio Diagnostics की लिस्टिंग होगी, जबकि Behari Lal Engineering और Shiprocket के शेयरों का अलॉटमेंट होगा. Milky Mist Dairy Food का आवंटन 14 अगस्त को पूरा हो चुका है. ऐसे में इन पांचों IPO का आज का GMP और अनुमानित लिस्टिंग प्राइस.
अब सबका ध्यान Milky Mist Dairy Food IPO के अलॉटमेंट की तारीख पर है, जिसके आज होने की पूरी संभावना है. इस बीच, Milky Mist Dairy Food IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) दलाल स्ट्रीट पर कंपनी के शेयरों की जबरदस्त शुरुआत का संकेत दे रहा है.
कंपनी प्री-IPO राउंड में 300 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने पर भी विचार कर सकती है, जो नए इश्यू का ही एक हिस्सा है. इसलिए, अगर कंपनी प्री-IPO प्लेसमेंट करती है, तो यह रकम नए इश्यू के साइज से कम कर दी जाएगी.
Manipal Health Enterprises IPO: मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज पूरे भारत में मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों का एक नेटवर्क चलाती है. यह मेनबोर्ड IPO सब्सक्रिप्शन के लिए बुधवार, 29 जुलाई को खुलेगा और शुक्रवार, 31 जुलाई को बंद होगा.
Indo-MIM IPO को तीसरे दिन जबरदस्त निवेशकों का समर्थन मिला और इश्यू 67.79 गुना सब्सक्राइब हुआ. ग्रे मार्केट में GMP ₹190 पहुंच गया है. कई ब्रोकरेज हाउस ने मजबूत कारोबारी संभावनाओं को देखते हुए इस IPO में निवेश की सलाह दी है.
सेबी (Sebi) के पास अपने ड्राफ्ट पेपर फाइल करते समय, कंपनी ने पब्लिक इश्यू के जरिए 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने का प्रस्ताव दिया था. जुनिपर ग्रीन एनर्जी पूरे भारत में यूटिलिटी-स्केल सोलर, विंड, हाइब्रिड और बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट्स को डेवलप, बिल्ड और ऑपरेट करती है.
अगले सप्ताह IPO बाजार में निवेशकों के लिए कई नए अवसर आने वाले हैं. 5 नए IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे, जबकि SBI Funds Management समेत 4 कंपनियों के शेयर बाजार में लिस्ट होंगे. मेनबोर्ड में Xtranet Technologies और Cube Highways Trust InvIT सबसे बड़े आकर्षण रहेंगे. इसके अलावा SME सेगमेंट में भी तीन नए इश्यू निवेशकों के लिए उपलब्ध होंगे.
SBI Funds Management IPO का शेयर अलॉटमेंट पूरा हो चुका है और अब निवेशक यह जानना चाहते हैं कि उन्हें शेयर मिला है या नहीं. जिन लोगों ने इस IPO में आवेदन किया था, वे KFin Technologies, BSE और NSE की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कुछ आसान स्टेप्स में अपना अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. आइए जानते हैं पूरा तरीका.
कोयला खनन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की कंपनी कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स के 450 करोड़ रुपये के आईपीओ को पहले दिन निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. कारोबार के शुरुआती घंटों में ही इश्यू 70% से अधिक सब्सक्राइब हो गया. वहीं ग्रे मार्केट में करीब 25% के प्रीमियम ने मजबूत लिस्टिंग की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है.
सड़क परियोजनाओं में निवेश करने वाले क्यूब हाईवेज ट्रस्ट ने अपने ₹5,000 करोड़ के सार्वजनिक InvIT इश्यू के लिए ₹151-152 प्रति यूनिट का प्राइस बैंड तय किया है. यह इश्यू 22 से 24 जुलाई तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा. इश्यू शुरू होने से पहले ही कंपनी ने बड़े निवेशकों से ₹1,250 करोड़ जुटाकर मजबूत निवेशक भरोसे का संकेत दिया है.
इंजीनियरिंग कंपनी मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज का एसएमई आईपीओ निवेशकों के बीच चर्चा में है. मजबूत जीएमपी और 21 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन ने इसे आकर्षण का केंद्र बना दिया है. कंपनी 160.34 करोड़ रुपये जुटाने के लिए फ्रेश इश्यू ला रही है. अगर आप इस आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं, तो पहले इसकी अहम जानकारियां जरूर जान लें.
SBI Funds Management IPO: यह पब्लिक इश्यू पूरी तरह से 20.37 करोड़ इक्विटी शेयरों की 'ऑफर फॉर सेल' (OFS) है, जिसका मतलब है कि कंपनी को इस ऑफर से कोई रकम नहीं मिलेगी. 9,813 करोड़ रुपये का यह पब्लिक इश्यू फुल सब्सक्राइब हो गया है.