इस कंस्ट्रक्शन कंपनी के IPO पर टूट पड़े निवेशक, घंटे भर में फुल सब्सक्राइब, GMP दे रहा जोरदार कमाई के संकेत
Pranav Constructions IPO Subscription Status: प्रणव कंस्ट्रक्शन्स के आईपीओ का प्राइस बैंड 118-124 रुपये प्रति शेयर है. बुधवार, 9 सितंबर तक यह पब्लिक ऑफर खुला रहेगा. मुंबई की प्रणव कंस्ट्रक्शन्स एक रियल एस्टेट कंपनी है.
Highlights
- इस IPO में 315.60 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है.
- बुधवार, 9 सितंबर तक यह पब्लिक ऑफर खुला रहेगा.
- प्रणव कंस्ट्रक्शन्स ने 14 एंकर इन्वेस्टर्स से कुल 84.24 करोड़ रुपये जुटाए.
Pranav Constructions IPO Subscription Status: प्रणव कंस्ट्रक्शन्स का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए सोमवार 7 सितंबर को खुला. खुलने के कुछ ही समय बाद यह पब्लिक ऑफर फुल सब्सक्राइब हो गया. निवेशक इस ऑफर टूट पड़े और जमकर आवेदन किया. प्रणव कंस्ट्रक्शन्स के आईपीओ का प्राइस बैंड 118-124 रुपये प्रति शेयर है. बुधवार, 9 सितंबर तक यह पब्लिक ऑफर खुला रहेगा. इस IPO में 315.60 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 35.43 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है.
फुल सब्सक्राइब हुआ इश्यू
आईपीओ के लिए बिडिंग की शुरुआत सुबह 10 बजे से हुई और 11:18 बजे यह फुल सब्सक्राइब हो गया. सबसे अधिक 1.74 गुना नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के हिस्से को सब्सक्राइब किया गया. इसके अलावा रिटेल कैटेगरी को 1.10 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. कुल 1 गुना यानी फुल सब्सक्रिप्शन इस ऑफर को शुरुआती घंटे में ही मिल गया.
कंपनी का कारोबार
मुंबई की प्रणव कंस्ट्रक्शन्स एक रियल एस्टेट कंपनी है, जो मुख्य रूप से म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ ग्रेटर मुंबई (MCGM) इलाके में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स पर काम करती है, और इसका खास ध्यान वेस्टर्न सबर्ब्स पर है. यह कंपनी खास तौर पर रीडेवलपमेंट का काम करती है और किफायती, मिड-रेंज, मास-मार्केट और एस्पिरेशनल घरों जैसे रेजिडेंशियल सेगमेंट में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को पूरा करती है.
एंकर इन्वेस्टर्स
IPO से पहले प्रणव कंस्ट्रक्शन्स ने 14 एंकर इन्वेस्टर्स से कुल 84.24 करोड़ रुपये जुटाए. कंपनी ने 124 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 67,94,034 इक्विटी शेयर अलॉट किए. इसके एंकर बुक में गोल्डमैन सैक्स इन्वेस्टमेंट्स (मॉरिशस), ITI MF, टॉरस MF, आशिका इंडिया सेलेक्ट फंड, अबुडंटिया कैपिटल VCC, ASAS ग्लोबल फंड इनकॉर्पोरेटेड VCC सब-फंड, रिगेल ग्लोबल फंड, सेंट कैपिटल फंड और अन्य शामिल थे.
रिजर्व कोटा
प्रणव कंस्ट्रक्शन्स IPO के रिजर्वेशन स्ट्रक्चर के तहत, इश्यू का 40% तक हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए तय किया गया है. नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के लिए कम से कम 15% हिस्सा रखा गया है. रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए ऑफर का कम से कम 45% हिस्सा रिजर्व है.
कितना चल रहा है जीएमपी?
इन्वेस्टरगेन के अनुसार, प्रणव कंस्ट्रक्शन्स IPO के शेयर ग्रे मार्केट में धूम मचा रहे हैं. सोमवार को इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 44 रुपये पर है. IPO प्राइस बैंड के अपर लेवल और ग्रे मार्केट में मौजूदा प्रीमियम को देखते हुए, प्रणव कंस्ट्रक्शन्स के शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत 168 रुपये है. यानी निवेशकों को लिस्टिंग दिन 35.48 फीसदी का मुनाफा मिल सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Pranav Constructions IPO: खुलने से पहले ही रॉकेट बना GMP, 120 शेयर के लिए लगाना होगा इतना पैसा
NSE के एक शेयर की कितनी है कीमत, ग्रे मार्केट में IPO की धूम; कब तक है लिस्टिंग की उम्मीद?
NSE IPO में हिस्सेदारी बेचेंगी 5 सरकारी बीमा कंपनियां, ₹7200 करोड़ का होगा फायदा, ₹6.8 करोड़ के निवेश पर होगी बंपर कमाई!
