Jio Platforms IPO: दूसरे दिन रिटेल कैटेगरी फुल, अब तक 3.47 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Jio Platforms IPO को दूसरे दिन भी निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. गुरुवार सुबह 11 बजे तक रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया. BSE के आंकड़ों के मुताबिक, इश्यू को कुल 3.47 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. QIB कैटेगरी में 9.42 गुना, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का हिस्सा 2.34 गुना सब्सक्राइब हुआ.

Jio Platforms IPO के दूसरे दिन सुबह 11 बजे तक रिटेल निवेशकों का हिस्सा पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ.

Highlights

  • Jio Platforms IPO के दूसरे दिन सुबह 11 बजे तक रिटेल निवेशकों का हिस्सा पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ.
  • QIB कैटेगरी में 9.42 गुना और NII कैटेगरी में 2.34 गुना सब्सक्रिप्शन मिला.
  • 30,213 करोड़ रुपये का IPO 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा.

Jio Platforms IPO को निवेशकों से लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. गुरुवार को इश्यू के दूसरे दिन बोली शुरू होने के करीब दो घंटे के भीतर रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया. BSE के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक इश्यू को कुल 3.47 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका था. इससे पहले बुधवार को IPO खुलने के करीब 100 मिनट के भीतर ही यह पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था.

QIB निवेशकों की ओर से सबसे ज्यादा मांग

Jio Platforms IPO में अब तक सबसे ज्यादा मांग क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी QIB की ओर से आई है. गुरुवार सुबह 11 बजे तक इस कैटेगरी में रिजर्व शेयरों के मुकाबले 9.42 गुना बोलियां मिलीं. वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों यानी NII का हिस्सा 2.34 गुना सब्सक्राइब हुआ.

इसके अलावा, शेयरधारकों के लिए रिजर्व हिस्सा 2.06 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि कर्मचारियों के लिए तय कोटे में 1.61 गुना बोलियां मिलीं. रिटेल निवेशकों का हिस्सा भी पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया. इन आंकड़ों से पता चलता है कि इश्यू में संस्थागत निवेशकों की मांग सबसे मजबूत बनी हुई है.

दूसरे दिन 3.47 गुना सब्सक्राइब हुआ IPO

BSE के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह 11 बजे तक Jio Platforms के IPO को कुल 3.47 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. रिटेल निवेशकों का हिस्सा पूरी तरह भरने के बाद अब निवेशकों की नजर बाकी कैटेगरी में सब्सक्रिप्शन की रफ्तार पर रहेगी.

यह IPO 30,213 करोड़ रुपये का है. कंपनी का इश्यू 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा. यानी निवेशकों के पास आवेदन करने के लिए शुक्रवार तक का समय है.

ये भी पढ़ें- Jio Platforms IPO: पहले दिन 3.1 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, ₹3.2 लाख करोड़ की डिमांड, QIB का हिस्सा 9.4 गुना भरा

100 मिनट में फुल सब्सक्राइब हुआ था इश्यू

Jio Platforms का IPO बुधवार को खुला था और पहले ही दिन इसे निवेशकों की ओर से जबरदस्त रिस्पांस मिली. इश्यू खुलने के करीब 100 मिनट के भीतर यह पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था. इसके साथ ही यह भारत में सबसे तेजी से पूरी तरह सब्सक्राइब होने वाला बड़ा पब्लिक इश्यू बन गया.

बुधवार शाम 5 बजे तक निवेशकों ने 62.36 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाई थीं, जिनकी कुल वैल्यू करीब 69,800 करोड़ रुपये थी. IPO का आकार 30,213 करोड़ रुपये है. दूसरे दिन भी सब्सक्रिप्शन में तेजी बनी हुई है और अब बाजार की नजर 23 अक्टूबर को बोली बंद होने तक मिलने वाली मांग पर रहेगी.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.