ESDS Software Solution IPO: एक लॉट पर 8672 रुपये की कमाई के संकेत GMP का 59% पार; क्या आपने लगाया दांव?
ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन IPO के लिए प्राइस बैंड 408.00-429.00 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था. तीसरे दिन ESDS Software Solution IPO का सब्सक्रिप्शन स्टेटस 135.88 गुना रहा. मार्केट से इस इश्यू को कुल मिलाकर अच्छी प्रतिक्रिया मिली.
Highlights
- IPO सब्सक्रिप्शन के लिए शुक्रवार, 28 अगस्त को खुला था.
- मार्केट से इस इश्यू को कुल मिलाकर अच्छी प्रतिक्रिया मिली.
- प्राइस बैंड 408.00-429.00 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था.
ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन IPO के शेयरों का अलॉटमेंट आज (बुधवार, 2 सितंबर) तय किया जाएगा. जिन निवेशकों ने इस इश्यू के लिए अप्लाई किया था, वे आज ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन IPO के रजिस्ट्रार पोर्टल – MUFG Intime India Private Ltd (Link Intime India Private Ltd) – पर जाकर IPO अलॉटमेंट का स्टेटस देख सकते हैं. ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन IPO सब्सक्रिप्शन के लिए शुक्रवार, 28 अगस्त को खुला था और मंगलवार, 1 सितंबर को बंद हुआ.
ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन IPO GMP
इन्वेस्टरगेन के अनुसार, बुधवार को ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) +255 है. IPO प्राइस बैंड के अपर लेवल और ग्रे मार्केट में मौजूदा प्रीमियम को देखते हुए, ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत 684 रुपये प्रति शेयर बताई गई है, जो IPO की 429 रुपये की कीमत से 59.44 फीसदी अधिक है.
प्राइस बैंड और लॉट साइज
ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन IPO के लिए प्राइस बैंड 408.00-429.00 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था. रिटेल निवेशक ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन IPO के लिए कम से कम 1 लॉट के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जिसमें 34 शेयर शामिल थे. यानी कुल 14,586.00 रुपये करना था.
कितना मिल सकता है लिस्टिंग गेन?
अगर मौजूदा जीएमपी के हिसाब से देखें, तो लिस्टिंग के दिन इस आईपीओ में निवेश करने वाले को जोरदार मुनाफा हो सकता है. 59 फीसदी के जीएमपी के अनुसार, 14,586.00 रुपये की निवेश राशि पर निवेशकों को 8,672 रुपये का लिस्टिंग गेन मिल सकता है.
सब्सक्रिप्शन स्टेटस
तीसरे दिन ESDS Software Solution IPO का सब्सक्रिप्शन स्टेटस 135.88 गुना रहा. मार्केट से इस इश्यू को कुल मिलाकर अच्छी प्रतिक्रिया मिली. निवेशक अलॉटमेंट का आधार चेक करके यह देख सकते हैं कि उन्हें शेयर मिले हैं या नहीं और कितनी संख्या में मिले हैं.
IPO अलॉटमेंट स्टेटस में अलॉट किए गए शेयरों की संख्या भी दिखाई देती है. जिन लोगों को शेयर नहीं मिले, उनके लिए कंपनी रिफंड की प्रक्रिया शुरू करेगी. अलॉट किए गए शेयर पाने वालों के डीमैट अकाउंट में जमा कर दिए जाएंगे.
किस दिन होगी लिस्टिंग?
ESDS Software Solution का 720.00 करोड़ रुपये का आईपीओ था और इसमें फ्रेश शेयर शामिल थे. ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन IPO की लिस्टिंग शुक्रवार 4 सितंबर को तय की गई है.
क्या करती है कंपनी?
ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन लिमिटेड भारत की प्रमुख मैनेज्ड क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर्स में से एक है. यह कंपनियों को उनके डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और क्लाउड अपनाने के सफर में मदद करने के लिए क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन और मैनेज्ड सर्विस जैसी व्यापक सेवाएं देती है. कंपनी ऐसे इंटीग्रेटेड और एंड-टू-एंड सॉल्यूशन देती है जो संगठनों को क्लाउड एनवायरनमेंट में अपने IT वर्कलोड को माइग्रेट, मैनेज और ऑप्टिमाइज करने में मदद करते हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
SRK-सलमान समर्थित Purple Style Labs IPO खुला, 680 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी; जानें GMP का हाल
ESDS Software Solution IPO में निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी, GMP दे रहा 78% प्रीमियम का संकेत; जानें डिटेल
Jio IPO का रास्ता साफ, SEBI से मिली मंजूरी; 37700 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी
