बुधवार को इन 3 शेयरों पर रखें नजर, टेक्निकल सेटअप है मजबूत; एक्सपर्ट ने बताया 9% तक मिलेगा मुनाफा!

बाजार में कमजोरी के बीच Choice Equity Broking के VP सचिन गुप्ता ने तीन शेयरों में खरीदारी की राय दी है. GARFIBER में 843 रुपये की खरीदारी के साथ 919 रुपये का टारगेट है. इन तीनों शेयरों में मजबूत टेक्निकल सेटअप, EMA के ऊपर कारोबार और RSI की मजबूती को तेजी के संकेत के तौर पर देखा गया है.

स्टॉक

Highlights

  • Choice Equity Broking के VP सचिन गुप्ता ने तीन शेयरों में खरीदारी की राय दी है.
  • तीनों शेयरों में मजबूत टेक्निकल सेटअप है.
  • RSI की मजबूती को तेजी के संकेत के तौर पर देखा गय है.

Stock to Buy: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 01 सितंबर को एक बार फिर दबाव देखने को मिला. कारोबार के आखिरी में सेंसेक्स 12.99 अंक यानी 0.2% गिरकर 76,944.28 पर बंद हुआ. वहीं Nifty 50 126.80 अंक यानी 0.01% टूटकर 24055.80 पर आ गया.

बाजार में इस कमजोरी के बीच Choice Equity Broking के वीपी सचिन गुप्ता ने तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. इनमें GARFIBER, BALAJIAMINES और QPOWER शामिल हैं. तीनों शेयरों में मौजूदा टेक्निकल सेटअप के आधार पर आगे तेजी की संभावना जताई गई है.

पहला है Garware Technical Fibres Ltd

सचिन गुप्ता के मुताबिक, Garware Technical Fibres Ltd डेली चार्ट पर मजबूत तेजी वाले ढांचे को बनाए हुए है. हालिया सुधार के बाद शेयर लगातार हायर हाई और हायर लो बना रहा है, जो तेजी के रुझान का संकेत है. शेयर 20, 50, 100 और 200 EMA सभी के ऊपर बना हुआ है. इन सभी औसत स्तरों का पॉजिटिव अलाइनमेंट शेयर में मजबूत अपट्रेंड की पुष्टि करता है.

वहीं RSI (14) बढ़कर 66.42 पर पहुंच गया है और यह अपनी सिग्नल लाइन के ऊपर बना हुआ है. इससे शेयर में मजबूत खरीदारी और निवेशकों की दिलचस्पी का संकेत मिल रहा है. इस टेक्निकल सेटअप को देखते हुए आगे भी तेजी की उम्मीद है. GARFIBER को 843 रुपये पर खरीदने की सलाह दी गई है. इसके लिए 805 रुपये का स्टॉप लॉस और 919 रुपये का टारगेट रखा गया है.

दूसरा है Balaji Amines Ltd

Balaji Amines Ltd में भी डेली चार्ट पर तेजी की मजबूती फिर से दिखाई दे रही है. शेयर ने अपने अहम सपोर्ट जोन से मजबूत वापसी की है और अब हाल के स्विंग हाई को दोबारा टेस्ट कर रहा है. शेयर 20, 50, 100 और 200 EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है. इन सभी EMA का पॉजिटिव अलाइनमेंट एक मजबूत अपट्रेंड की ओर इशारा करता है.

इसका RSI 62.65 पर पहुंच गया है और सिग्नल लाइन के ऊपर बना हुआ है. यह मजबूत मोमेंटम और शेयर में खरीदारी की सक्रियता को दर्शाता है. ट्रेंड को देखते हुए आगे तेजी जारी रहने की संभावना है. BALAJI AMINES को 2,409 रुपये पर खरीदने की सलाह है. इसका स्टॉप लॉस 2,315 रुपये और टारगेट 2,599 रुपये रखा गया है.

तीसरा है Quality Power Electrical Equipments Ltd

QPOWER ने डेली टाइमफ्रेम पर मजबूत तेजी के साथ Continuation Breakout दिया है और शेयर ने 1500 रुपये के आसपास नए स्विंग हाई बनाए हैं. शेयर सभी प्रमुख 20, 50, 100 और 200 EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है. ये सभी EMA ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं और शेयर में मजबूत तेजी वाले ट्रेंड की पुष्टि कर रहे हैं.

QPOWER का RSI 74.63 पर पहुंच गया है, जो मजबूत तेजी वाले जोन को दिखाता है. इसके साथ ही खरीदारी के दबाव और वॉल्यूम में लगातार मजबूती दिखाई दे रही है.

मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए आगे भी तेजी बढ़ने की संभावना है. QPOWER को कैश में 1488 रुपये पर खरीदने की सलाह दी गई है. इसका स्टॉप लॉस 1430 रुपये और टारगेट 1,604 रुपये रखा गया है.

टेबल से समझें

शेयरखरीदारी भावStop LossTarget
GARFIBER₹843₹805₹919
BALAJIAMINES₹2,409₹2,315₹2,599
QPOWER₹1,488₹1,430₹1,604

यह भी पढ़ें- पहली तिमाही में करंट अकाउंट डेफिसिट बढ़कर 4.2 अरब डॉलर पहुंचा, व्यापार घाटे ने बढ़ाई चिंता

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.