HomeTechLava Virat V1 Pro 5g Mivi One 5g These Are 5g Smartphones Under 15000 Available On Flipkart
महंगे होते फोन की टेंशन छोड़ो, अब भी ₹15000 से कम में खरीद सकते हैं ये 5 5G फोन
5G Smartphone under 15000: मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों की वजह से कंपनियां धीरे-धीरे स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाती जा रही हैं. फोन की बढ़ती कीमतों की वजह से परेशान होना छोड़िए, हम आज आपको 15000 रुपए से कम कीमत में मिलने वाले पांच 5जी स्मार्टफोन्स के बारे में बताएंगे जो 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ आपको मिल जाएंगे.
Mivi One 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन: इस 5जी स्मार्टफोन का भी 4/128 जीबी वेरिएंट 14999 रुपए में मिल रहा है, इस हैंडसेट में 6000 एमएएच बैटरी, 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा, एंड्रॉयड 16, 8 मेगापिक्सल वाइड सेल्फी कैमरा,6.75 इंच स्क्रीन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा.(फोटो- फ्लिपकार्ट)
1 / 5
Lava Virat V1 Pro 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन: फ्लिपकार्ट पर इस 5जी फोन का 6/128 जीबी वेरिएंट 14999 रुपए में बेचा जा रहा है. इस हैंडसेट में 6 जीबी वर्चुअल रैम, 6000 एमएएच बैटरी, 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा, 6.75 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले और यूनिसॉक टी8200 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है.(फोटो- फ्लिपकार्ट)
2 / 5
HMD Vibe2 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन: इस 5जी फोन को फ्लिपकार्ट पर 14999 रुपए में बेचा जा रहा है, इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट मिल जाएगा. एंड्रॉयड 16 पर काम करने वाले इस हैंडसेट में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 6000 एमएएच बैटरी, 6.74 इंच एचडी रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, 18 वॉट फास्ट चार्जिंग और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा. (फोटो- फ्लिपकार्ट)
3 / 5
BOLTT ACE 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन: बोल्ट के इस 5जी फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट 13,999 रुपए में मिल रहा है. इस हैंडसेट में 6000 एमएएच बैटरी, 64 मेगापिक्सल एआई डुअल रियर कैमरा, 6.79 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 6.79 इंच डिस्प्ले, 18 वॉट फास्ट चार्जिंग, यूनिसॉक टी8200 प्रोसेसर, 1 टीबी तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा और एनएफसी सपोर्ट जैसी खूबियां मिलती हैं.(फोटो- फ्लिपकार्ट)
4 / 5
Ai+ Nova 2 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन: इस 5जी फोन को भी आप 15 हजार से कम कीमत में खरीद सकते हैं, इस फोन के तीनों ही वेरिएंट इस प्राइस रेंज में मिल जाएंगे.4/64 जीबी, 4/128 जीबी और 6/128 जीबी वेरिएंट की कीमत क्रमश: 12999 रुपए, 13999 रुपए और 14999 रुपए है. इस फोन में 6000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है, 50 मेगापिक्सल एआई कैमरा सेंसर, एंड्रॉयड 16, यूनिसॉक टी8200 प्रोसेसर, 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, 6.74 इंच डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा.(फोटो- फ्लिपकार्ट)