सरकारी ई-मार्केटप्लेस पर साइबर सुरक्षा प्रोडक्ट के लिए लागू होंगे नए नियम, बिना जांच नहीं मिलेगी बिक्री की मंजूरी
MeitY की इकाइयां स्टैंडर्डाइजेशन टेस्टिंग एंड क्वालिटी सर्टिफिकेशन (STQC) और भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (CERT-In) दूसरे संबंधित पक्षों के साथ मिलकर मानक तैयार करने की दिशा में काम कर रहे हैं. इसमें टेस्टिंग के तरीके, सर्टिफिकेशन की व्यवस्था और लागू होने वाले मानकों पर विचार किया जा रहा है. मानक तय करते समय अंतरराष्ट्रीय प्रक्रियाओं को भी ध्यान में रखा जाएगा.
Highlights
- GeM पर अब नहीं बिकेंगे घटिया साइबर सुरक्षा उत्पाद! सरकार बनाएगी नए नियम
- सरकारी पोर्टल पर साइबर सुरक्षा प्रोडक्ट की होगी टेस्टिंग, जानिए क्या बदलेगा?
- साइबर सुरक्षा प्रोडक्ट पर सरकार सख्त, GeM पर बिक्री से पहले जरूरी होगा सर्टिफिकेशन
सरकारी विभागों में इस्तेमाल होने वाले साइबर सुरक्षा प्रोडक्ट की क्वालिटी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है. सरकार अपने ई-मार्केटप्लेस यानी GeM पोर्टल पर बिकने वाले साइबर सुरक्षा प्रोडक्ट के लिए न्यूनतम क्वालिटी मानक (Minimum Standards) तय करेगी. इसके बाद इन मानकों पर खरा उतरने वाले प्रोडक्ट को ही सरकारी पोर्टल पर बेचने की अनुमति मिलेगी. इस कदम का मकसद सरकारी विभागों को घटिया प्रोडक्ट से बचाना और देश में साइबर सुरक्षा उत्पाद बनाने वाली कंपनियों को बढ़ावा देना है.
दरअसल, सरकार के संज्ञान में ऐसे मामले आए हैं, जहां GeM पोर्टल से खरीदे गए साइबर सुरक्षा उत्पाद क्वालिटी और प्रदर्शन की कसौटी पर खरे नहीं उतरे. ऐसे में सरकार अब इन प्रोडक्ट की बिक्री से पहले उनकी जांच और प्रमाणन की व्यवस्था बनाने पर विचार कर रही है. अधिकारियों के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर हमलों के खतरे भी नए रूप ले रहे हैं. ऐसे में मजबूत और भरोसेमंद साइबर सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत बढ़ गई है.
किन प्रोडक्ट पर लागू होंगे नए मानक?
फिलहाल GeM पोर्टल पर साइबर सुरक्षा से जुड़े कई तरह के उत्पाद उपलब्ध हैं. इनमें साइबर सुरक्षा सॉफ्टवेयर, नेटवर्क सिक्योरिटी उपकरण और डिजिटल फॉरेंसिक टूल शामिल हैं. इनका इस्तेमाल केंद्र सरकार के मंत्रालयों, राज्य सरकारों, सरकारी कंपनियों और दूसरी सरकारी संस्थाओं की ओर से किया जाता है.
अभी इन प्रोडक्ट की क्वालिटी जांचने के लिए कोई तय मानक नहीं हैं. सरकार का मानना है कि सरकारी विभागों के पास हर उत्पाद की तकनीकी खूबियों और सप्लायर के दावों की जांच करने की पर्याप्त विशेषज्ञता नहीं होती. ऐसे में उत्पाद खरीदने से पहले उनकी स्वतंत्र जांच जरूरी है.
टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन से तय होगी क्वालिटी
सरकार की योजना है कि साइबर सुरक्षा प्रोडक्ट को GeM पर लिस्ट करने से पहले तय स्टैंडर्ट पर परखा जाए. इसके लिए प्रोडक्ट की टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन की व्यवस्था तैयार की जाएगी. जो उत्पाद तय मानकों और सीमाओं पर खरे उतरेंगे, उन्हें प्रमाणपत्र दिया जाएगा.
इससे सरकारी विभागों को उत्पाद खरीदते समय केवल कंपनियों के दावों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. वे प्रमाणपत्र और तय मानकों के आधार पर अपनी जरूरत के मुताबिक उत्पाद चुन सकेंगे.
यह भी पढ़ें- Stocks to Watch: 27 नवंबर को फोकस में रहेंगे ये शेयर, Tata Group से लेकर Exide Industries में दिख सकती है हलचल
कई मंत्रालयों के बीच हुई चर्चा
इस प्रस्ताव पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के साथ अंतर-मंत्रालयी बैठकों में चर्चा हो चुकी है. दूरसंचार विभाग (DoT) के अलावा गृह और रक्षा मंत्रालय को भी इस बारे में जानकारी दी गई है.
Latest Stories
भारत में स्टील की खपत 7.5% बढ़ी, चीन से आयात में 29% का उछाल, अक्टूबर में एक्सपोर्ट भी घटा
Gold Silver Price Today: ₹4,642 महंगी हुई चांदी, सोना हुआ ₹1,549 महंगा, जानें अपने शहर के रेट
जारी है बाजार में तेजी का दौर! 26,000 के बेहद करीब पहुंचा Nifty, सेंसेक्स भी 84,000 पार, इन शेयरों ने दिखाया दम
