NSE IPO के प्राइस बैंड का ऐलान, एक लॉट में 8 शेयर; 17 सितंबर से निवेश के लिए खुलेगा पब्लिक ऑफर

NSE IPO Price Band: NSE IPO के लिए प्राइस बैंड फाइनल हो गया है. एंकर निवेशकों को शेयर 16 सितंबर को अलॉट किए जाएंगे। लॉट साइज 8 शेयरों का है और अलग-अलग तरह के निवेशकों के लिए अलॉटमेंट भी अलग-अलग होगा. लिस्टिंग गुरुवार, 24 सितंबर को BSE और NSE पर होने की संभावना है.

एनएसई के आईपीओ पर बड़ा अपडेट. Image Credit: Getty image

Highlights

  • NSE IPO के लिए सब्सक्रिप्शन गुरुवार, 17 सितंबर को शुरू होगा.
  • शेयरों का अलॉटमेंट मंगलवार, 22 सितंबर को तय किया जाएगा.
  • इस ऑफर में पूरी तरह से मौजूदा शेयर शामिल होंगे.

NSE IPO Price Band: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE) के IPO का प्राइस बैंड 1,700 रुपये से 1,785 रुपये प्रति इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू ₹1) तय किया गया है. NSE IPO के लिए सब्सक्रिप्शन गुरुवार, 17 सितंबर को शुरू होगा और सोमवार, 21 सितंबर को बंद होगा. NSE IPO के लिए एंकर इन्वेस्टर्स को शेयर अलॉटमेंट बुधवार, 16 सितंबर को होगा.

NSE IPO का लॉट साइज 8 इक्विटी शेयर है और इसके बाद यह 8 इक्विटी शेयरों के मल्टीपल में होगा.

किसके लिए कितना हिस्सा रिजर्व?

NSE IPO में पब्लिक इश्यू के तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए 50 फीसदी से ज्यादा शेयर रिजर्व नहीं किए गए हैं. नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए कम से कम 15% शेयर रिजर्व हैं और रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए ऑफर का कम से कम 35% हिस्सा रिजर्व है.

अलॉटमेंट और लिस्टिंग

NSE IPO के तहत शेयरों का अलॉटमेंट मंगलवार, 22 सितंबर को तय किया जाएगा और कंपनी बुधवार, 23 सितंबर को रिफंड की प्रक्रिया शुरू करेगी. रिफंड के बाद उसी दिन अलॉट किए गए शेयर, अलॉटीज के डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे. NSE के शेयरों की लिस्टिंग गुरुवार, 24 सितंबर को BSE और NSE पर होने की संभावना है.

12.644 करोड़ शेयर के लिए लगेगी बोली

गुरुवार देर रात मुंबई में दाखिल किए गए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, कंपनी ने ऑफर किए जाने वाले शेयरों की संख्या को पहले तय किए गए 14.89 करोड़ से घटाकर 12.644 करोड़ कर दिया है. इस ऑफर में पूरी तरह से मौजूदा शेयर शामिल होंगे, जो कंपनी की इक्विटी कैपिटल का लगभग 5.1% हिस्सा होंगे. पहले यह हिस्सा लगभग 6% प्रस्तावित था.

शेयर बेचने वालों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड शामिल हैं. हालांकि, SBI, मॉर्गन स्टेनली, बैंक ऑफ बड़ौदा और जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ने IPO में बेचे जाने वाले शेयरों की संख्या कम कर दी है.

एक लॉट की कितनी कीमत?

रिटेल निवेशक NSE IPO के लिए कम से कम 1 लॉट के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जिसमें 8 शेयर शामिल हैं, यानी कुल निवेश 14,280.00 रुपये का होगा. (ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से).

NSE का लक्ष्य 22,561.5 करोड़ रुपये जुटाना है और प्राइस बैंड के अपर प्राइस बैंड पर इसकी वैल्यूएशन 4.42 लाख करोड़ रुपये आंकी जा रही है.

यह भी पढ़ें: Canara Bank की बड़ी तैयारी, 8500 करोड़ जुटाने के लिए AT1 और Tier 2 बॉन्ड करेगा जारी