VI Plan: 40 रुपए महंगा हो गया ये रिचार्ज प्लान, हर दिन मिलता है 1.5GB डेटा
Vi Recharge Plan: कंपनी ने चुपचाप 859 रुपए वाले प्लान की कीमत को 40 रुपए बढ़ा दिया है. अगर आप भी इस प्लान को खरीदते थे तो अब इसी प्लान के लिए आपको 899 रुपए चुकाने होंगे, कीमत के अलावा क्या इस प्लान के बेनिफिट्स में भी बदलाव किया गया है? चलिए जानते हैं.
Highlights
- वोडाफोन आइडिया का प्लान हुआ महंगा.
- अब खर्च करने होंगे 899 रुपए.
- 84 दिन की मिलेगी वैलिडिटी.
Vi 859 Plan: वोडाफोन आइडिया ने चुपचाप से 859 रुपए वाले प्लान की कीमत बढ़ा दी है लेकिन फायदों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है. अगर आप भी अब तक 859 रुपए वाले प्लान से रिचार्ज कर रहे थे तो अब आपको इस प्लान में मिलने वाले सेम बेनिफिट्स के लिए ज्यादा चुकाने पड़ेंगे. इसप्लान की कीमत 40 रुपए बढ़ गई है, कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब इस प्लान की नई कीमत 899 रुपए है.
Vodafone Idea 899 Plan
899 रुपए वाले इस रिचार्ज प्लान के साथ हर रोज 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 एसएमएस का फायदा मिल रहा है. ये प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है, 84 दिन की वैधता और डेली 1.5 जीबी डेटा के हिसाब से ये प्लान कुल 126 जीबी डेटा ऑफर करता है.
एडिशनल बेनिफिट्स
899 रुपए खर्च करने पर आपको कुछ अतिरिक्त फायदे भी मिलेंगे जैसे कि वीआई का ये प्लान फ्री नाइट डेटा बेनिफिट के साथ आता है. इस प्लान में रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक सर्फिंग, स्ट्रीमिंग और शेयरिंग पर डेटा आपके मौजूदा प्लान में से नहीं कटेगा. इसके अलावा कंपनी आपको वीकेंड डेटा रोलओवर की भी सुविधा देगी, इसका मतलब सोमवार से शुक्रवार के बीच बचे हुए डेटा को आपको वीकेंड में इस्तेमाल कर पाएंगे. इसके अलावा मूवीज, टीवी शोज, लाइव न्यूज के लिए आप वीआई मूवीज एंड टीवी का भी फ्री एक्सेस मिलेगा.

केवल इतना ही नहीं, ये प्लान हर महीने 2 जीबी तक बैकअप डेटा का भी फायदा देता है और इसके लिए कंपनी कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं करती है, इस बेनिफिट को आप कंपनी के वीआई ऐप से क्लेम कर सकते हैं. वोडाफोन आइडिया का 899 रुपए वाला ये प्लान अनलिमिटेड 5जी डेटा का भी बेनिफिट देता है, लेकिन इसके लिए आपके पास 5जी फोन होना चाहिए और दूसरी जरूरी बात यह है कि आप कंपनी के 5जी नेटवर्क एरिया में होने चाहिए.
ये भी पढ़ें- VI ने लॉन्च किए 2 नए रिचार्ज प्लान्स, हर दिन मिलेगा 1.5GB डेटा
Latest Stories
LG का सबसे बड़ा TV भारत में लॉन्च, 115 इंच स्क्रीन के साथ AI का तड़का
Microsoft से Amazon और Meta तक, AI में की वजह गई 14,000 से ज्यादा नौकरियां, टेक जगत में ‘हड़कंप’
144Hz रिफ्रेश रेट, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम, लॉन्च हुआ Infinix GT 50 Pro
