TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

VI ने लॉन्च किए 2 नए रिचार्ज प्लान्स, हर दिन मिलेगा 1.5GB डेटा

Vi Prepaid Plan: वोडाफोन आइडिया ने 599 रुपए और 899 रुपए वाले दो नए प्लान्स को लॉन्च कर दिया है. दोनों ही प्लान्स प्रीपेड यूजर्स को 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा का फायदा देता हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इन दोनों प्लान्स में अंतर क्या है?

वोडाफोन आइडिया प्लान Image Credit: Pavlo Gonchar/SOPA Images/LightRocket via Getty Images

Highlights

  • वोडाफोन आइडिया ने उतारे दो नए प्लान्स.
  • एक में 56 तो एक में 84 दिन की वैलिडिटी.
  • दोनों प्लान्स में हर दिन डेटा का फायदा.

Vi Plans: वोडाफोन आइडिया ने दो नए प्रीपेड प्लान्स को लॉन्च कर दिया है, ये नए प्लान्स कंपनी के माय वीआई ऐप पर रिचार्ज के लिए लिस्ट हैं. इन प्लान्स की कीमत 599 रुपए और 899 रुपए है, ये दोनों ही रिचार्ज प्लान्स आपको कौन-कौन से बेनिफिट्स देंगे, चलिए आपको बताते हैं.अंतर की बात करें तो भले ही दोनों ही प्लान्स एक समान डेटा देते हैं लेकिन दोनों प्लान्स की वैलिडिटी में आपको बड़ा अंतर देखने को मिलेगा.

Vi 599 Plan Details

599 रुपए वाले वोडाफोन आइडिया प्रीपेड प्लान के साथ 56 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. ये प्लान 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ हर रोज 100 एसएमएस मिलेगा. ये प्लान आपको वीआई हीरो बेनिफिट्स मिलेगा, इस प्लान के साथ अनलिमिटेड फ्री नाइट डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और 2 जीबी फ्री डेटा डिलाइट का फायदा मिलेगा.

केवल इतना ही नहीं, ये रिचार्ज प्लान वीआई मूवीज एंड टीवी का भी फ्री एक्सेस देता है. 599 रुपए और 56 दिन की वैता के हिसाब से इस प्लान का डेली खर्च 10.69 रुपए है. 1.5 जीबी डेली डेटा और 56 दिन की वैधता के हिसाब से ये प्लान कुल 84 जीबी डेटा ऑफर करेगा.

Vi 899 Plan Details

इस प्रीपेड प्लान के साथ 84 दिन की वैलिडिटी दी जा रही है और ये प्लान हर दिन 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा ऑफर करता है. डेटा के अलावा ये प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस देता है. इस प्लान के साथ वीआई हीरो बेनिफिट्स मिलते हैं जैसे कि आपको अनलिमिटेड फ्री नाइट डेटा, 2 जीबी फ्री डेटा डिलाइट और वीकेंड डेटा रोल ओवर का फायदा मिलता है.

इसके अलावा आपको 899 रुपए वाले इस प्लान के साथ वीआई मूवीज एंड टीवी का फ्री एक्से भी मिलेगा. 899 रुपए और 84 दिन की वैधता के हिसाब से इस प्लान का डेली खर्च 10.70 रुपए है. 84 दिन की वैलिडिटी और 1.5 जीबी डेटा के हिसाब से ये प्लान कुल 126 जीबी डेटा देगा.

ये भी पढ़ें- 10000mAh बैटरी और 200MP कैमरा, आ रहा Realme का दमदार फीचर्स वाला ये नया स्मार्टफोन!