TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

LG का सबसे बड़ा TV भारत में लॉन्च, 115 इंच स्क्रीन के साथ AI का तड़का

LG ने भारत में अपना सबसे बड़ा 115 इंच QNED evo AI Mini LED TV लॉन्च किया है. 292 सेंटीमीटर की स्क्रीन वाले इस टीवी में Alpha 8 AI Processor Gen3, 165Hz VRR और 330Hz तक Motion Booster मिलता है. टीवी में AI Sound Pro, webOS 26 और गेमिंग फीचर्स भी हैं. इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये रखी गई है.

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स

Highlights

  • LG ने 115 इंच का QNED evo Mini LED TV लॉन्च किया
  • टीवी में 330Hz तक Motion Booster और 165Hz VRR सपोर्ट मिलता
  • भारत में टीवी की कीमत करीब 15 लाख रुपये रखी गई

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने अपना अब तक का सबसे बड़ा QNED evo टीवी लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने 292 सेंटीमीटर यानी 115 इंच का QNED evo AI Mini LED TV पेश किया है. कंपनी का कहना है कि यह टीवी घर में सिनेमा, स्टेडियम और गेमिंग का बड़ा और ज्यादा इमर्सिव अनुभव देने के लिए बनाया गया है. इसकी कीमत ₹14,99,990 रखी गई है.

115 इंच की बड़ी स्क्रीन पर मिलेगा Mini LED का अनुभव

नए टीवी में Mini LED तकनीक के साथ Alpha 8 AI Processor Gen3 दिया गया है. यह प्रोसेसर तस्वीर की क्वालिटी, रंग, कंट्रास्ट और डिटेल को बेहतर बनाने के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल करता है.

टीवी में Precision Dimming Ultra तकनीक दी गई है, जो स्क्रीन के हजारों लोकल डिमिंग जोन को कंट्रोल करती है. इससे अंधेरे सीन में ज्यादा डिटेल और चमकीले हिस्सों में बेहतर हाइलाइट्स देखने को मिलते हैं. टीवी में Dynamic QNED Color Pro भी है. कंपनी के मुताबिक, इसे 100% Color Volume के लिए Intertek से सर्टिफिकेशन मिला है. इसका मतलब है कि स्क्रीन पर रंग ज्यादा रिच और सटीक दिखाई देने की कोशिश करते हैं.

AI से बेहतर होगी तस्वीर और आवाज

LG के इस टीवी में AI Super Upscaling फीचर भी दिया गया है. यह कम क्वालिटी वाले कंटेंट को बड़े स्क्रीन पर ज्यादा साफ दिखाने के लिए तस्वीर को प्रोसेस करता है. AI Picture Pro चेहरे और दूसरी अहम चीजों को पहचानकर उनकी डिटेल और डेप्थ को बेहतर करता है. आवाज के लिए AI Sound Pro दिया गया है, जो टीवी के बिल्ट-इन स्पीकर से वर्चुअल 11.1.2 चैनल सराउंड साउंड तैयार करता है. इससे स्पोर्ट्स और फिल्मों में ज्यादा इमर्सिव साउंड का अनुभव मिल सकता है.

गेमिंग के लिए 330Hz तक का रिफ्रेश रेट

गेमर्स के लिए भी इस टीवी में कई फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 165Hz तक VRR, AMD FreeSync Premium और ALLM का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा Motion Booster के जरिए रिफ्रेश रेट 330Hz तक पहुंच सकता है. कंपनी का दावा है कि इससे तेज एक्शन वाले गेम्स में मोशन ब्लर कम होगा और गेमिंग ज्यादा स्मूथ महसूस होगी. LG Gaming Portal के जरिए यूजर्स को क्लाउड गेमिंग और वेब गेम्स तक भी पहुंच मिलेगी.

webOS 26 और AI फीचर्स से लैस

टीवी में webOS 26 दिया गया है. इसमें Sports Portal के जरिए लाइव स्पोर्ट्स कंटेंट, स्कोर, मैच शेड्यूल और लीग स्टैंडिंग देखी जा सकती हैं. Sports Alert पसंदीदा टीमों और लीग से जुड़े अपडेट देता है. टीवी में Voice ID, AI Concierge और Google Gemini व Microsoft Copilot से जुड़ा Multi-AI सपोर्ट भी दिया गया है. कंपनी के अनुसार, LG Shield यूजर के डेटा और पर्सनलाइज्ड अनुभव को सुरक्षित रखने के लिए एडवांस्ड एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करता है.

कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

LG के 115 इंच QNED evo Mini LED TV का मॉडल नंबर 115QNED90BL है. भारत में इसकी कीमत ₹14,99,990 रखी गई है. यानी यह टीवी करीब 15 लाख रुपये का है. कंपनी के मुताबिक, यह 2026 QNED evo लाइनअप का सबसे बड़ा मॉडल है और इसे खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो घर में बेहद बड़े स्क्रीन पर फिल्म, स्पोर्ट्स और गेमिंग का अनुभव लेना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- Microsoft से Amazon और Meta तक, AI में की वजह गई 14,000 से ज्यादा नौकरियां, टेक जगत में ‘हड़कंप’