TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Kanhaiya Pachauri

कन्हैया पचौरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जिन्हें प्रिंट, टीवी और ऑनलाइन मीडिया में 10 वर्षों का अनुभव है. उन्होंने प्रिंट पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू किया और पिछले कुछ वर्षों से उन्होंने टेक और ऑटो सेक्शन को कवर कर रहे हैं. वह टेक्नोलॉजी पर बारीकी से रिसर्च करते है और लेटेस्ट ट्रेंड्स और डेवलपमेंट्स पर नजर रखते हैं. वर्तमान में, कन्हैया Money9 के साथ जुड़े हुए हैं, यहां ये टेक और ऑटो सेक्शन कवर कर रहे हैं. उन्होंने इंडस्ट्री में लेटेस्ट डेवलपमेंट के गहन कवरेज करने को लेकर अपना नाम बनाया है. यूजर्स को किसी भी न्यूज की पूरी और सही जानकारी देने में तत्पर हैं. जब वह टेक्नोलॉजी पर काम नहीं कर रहे होते हैं तो अपने शौक पूरे करने में उन्हें अच्छा लगता है. उन्हें म्यूजिक सुनना और किताबें पढ़ना पसंद है. उनका मानना है कि काम में व्यस्त दिन के बाद म्यूजिक और किताबें आराम करने का एक शानदार तरीका है.

Read More
Kanhaiya Pachauri

केंद्रीय सरकारी पेंशनर्स को महंगाई राहत यानी DR बढ़ोतरी का इंतजार है. भारत पेंशनर्स समाज ने कैबिनेट सचिव से मामले में हस्तक्षेप कर जल्द फैसला लेने की मांग की है. मौजूदा 60% DR को बढ़ाकर 63% किए जाने की उम्मीद है. मंजूरी मिलने पर इसका फायदा 1 जुलाई 2026 से मिल सकता है और एरियर भी मिल सकता है.

8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें अब आयोग की रिपोर्ट पर हैं. आयोग देशभर में कर्मचारियों और संगठनों से सुझाव ले रहा है. मुंबई समेत कई शहरों में कंसल्टेशन बैठकें हो चुकी हैं. फिटमेंट फैक्टर, वेतन, भत्ते और पेंशन में बदलाव पर अंतिम फैसला आयोग की रिपोर्ट के बाद सरकार करेगी.

मुंबई के एक व्यक्ति ने पुराना घर बेचकर मिले करोड़ों रुपये से कई आवासीय प्रॉपर्टी खरीदीं. इनकम टैक्स विभाग ने एक से ज्यादा घरों में निवेश पर धारा 54 की टैक्स छूट पर आपत्ति जताई. मामला ITAT पहुंचा, जहां पुराने नियमों को देखते हुए करदाता को राहत मिली. जानिए क्या था पूरा मामला और फैसला क्यों अहम है.

EPFO की अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन सीमा बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दी गई है. इससे 15,000 से ज्यादा और 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारी दायरे में आएंगे. हालांकि, EPS में सरकार का 1.16% योगदान अभी भी 15,000 रुपये की सीमा तक ही रहेगा. ऐसे में सरकार का अधिकतम मासिक योगदान 174 रुपये ही होगा.

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने अक्टूबर 2026 में भारतीय शेयर बाजार से 48,056 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं. इसके साथ ही साल 2026 में कुल निकासी 3.08 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. कच्चे तेल की महंगाई, पश्चिम एशिया में तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है.

महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के मैदान के साथ कारोबार की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई है. उनकी संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये के आसपास होने का अनुमान लगाया जाता है. खेल, फिटनेस, टेक्नोलॉजी और खाद्य कारोबार जैसे क्षेत्रों से जुड़े उनके निवेश से जानिए वे 7 जरूरी सबक, जो आपको पैसे बचाने, निवेश करने और लंबी अवधि में संपत्ति बनाने में मदद कर सकते हैं.

38 लाख रुपये सालाना कमाने के बावजूद एक आईटी कर्मचारी के पास निवेश के लिए ज्यादा पैसा नहीं बचता. परिवार की जिम्मेदारियां, एजुकेशन लोन और भविष्य के खर्च उनकी वित्तीय योजना को प्रभावित कर रहे हैं. 60 साल की उम्र तक 20 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट फंड बनाने का लक्ष्य रखने वाले इस कर्मचारी की कहानी से जानें निवेश और बचत के जरूरी सबक.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकिंग सिस्टम में 1 लाख करोड़ रुपये की लिक्विडिटी डाली है. त्योहारों से पहले नकदी की मांग बढ़ने और बैंकों के फंडिंग दबाव के बीच यह कदम उठाया गया. RBI ने 7 दिन के वैरिएबल रेट रेपो (VRR) ऑपरेशन के जरिए यह रकम उपलब्ध कराई, जिससे बैंकों को तत्काल फंडिंग में राहत मिल सकती है.

अमेरिका के वेब डिजाइनर AJ ने 2016 में महज 500 डॉलर से Carrd शुरू किया था. यह प्लेटफॉर्म बिना कोडिंग के एक पेज वाली वेबसाइट बनाने की सुविधा देता है. 2024 तक इससे 8 लाख से ज्यादा यूजर्स जुड़ चुके थे और सालाना रेवेन्यू का अनुमान 15 लाख डॉलर पहुंच गया था. इसकी सफलता आसान प्रोडक्ट और कमाई के मॉडल में छिपी है.

2027 में भारत में औसत सैलरी 9.1% बढ़ने का अनुमान है. NBFC सेक्टर 10.1% वेतन वृद्धि के साथ सबसे आगे रह सकता है. एनर्जी, रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑटो सेक्टर में भी अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है. वहीं टेक्नोलॉजी सर्विसेज में 6.6% वृद्धि का अनुमान है. AI, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस स्किल वालों को बेहतर पैकेज मिल सकता है.