144Hz रिफ्रेश रेट, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम, लॉन्च हुआ Infinix GT 50 Pro
Gaming Smartphone: ग्राहकों के लिए Infinix GT 50 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है, ये हैंडसेट कई दमदार फीचर्स से लैस है, फोन को कूल रखने के लिए इसमें लिक्विड कूलिंग सिस्टम का भी इस्तेमाल हुआ है.
Highlights
- इनफिनिक्स का नया गेमिंग फोन लॉन्च.
- डाइमेंसिटी प्रोसेसर से है लैस.
- फ्लिपकार्ट पर होगी बिक्री.
Infinix GT 50 Pro Launched: इनफिनिक्स ने ग्राहकों के लिए नया गेमिंग फोन लॉन्च कर दिया है, इस हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्टीमेट प्रोसेसर, एमोलेड पैनल, 6500 एमएएच की दमदार बैटरी, प्रेशर सेंसेटिव शोल्डर ट्रिगर्स और कंपनी का खुद का हाइड्रोफ्लो लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो फोन को कूल डाउन रखने में मदद करता है.
Infinix GT 50 Pro Price in India
इस हैंडसेट के 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपए है और ये फोन आपको रेड ब्लैज़ और ब्लैक रंग में मिलेगा. इस फोन को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा. लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो फोन के साथ कंपनी 24999 रुपए का गेमिंग इकोसिस्टम भी दे रही है. बॉक्स में जीटी NX स्टेशन, जीटी NX कंट्रोलर, जीटी कूलिंग फैन कम चार्जर और जीटी 50 प्रो मैगसेफ कवर फ्री कंट्रोलर 5 दिया जा रहा है. लॉन्च बेनिफिट्स की बात करें तो प्रमुख बैंक कार्ड्स पर 5000 रुपए का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट का फायदा मिलेगा.
एलिजिबल बैंक कार्ड पर 18 महीने तक के रीपेमेंट पीरियड के साथ 3611 रुपए प्रति महीने से शुरू होने वाले नो-कॉस्ट EMI प्लान भी हैं. कस्टमर 6999 रुपए तक के इनफिनिक्स रिवॉर्ड पॉइंट भी कमा सकते हैं. ऑफर में 1 रुपए में JioGames Pro Pass का एक्सेस भी शामिल है, जो 1000 से ज्यादा गेम्स के कैटलॉग का एक्सेस देता है.
Infinix GT 50 Pro Specifications
डुअल-सिम वाले इस फोन में 6.78 इंच LTPS एमोलेड डिस्प्ले है इसका रिजॉल्यूशन 1.5K है और इसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है. ये फोन 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 2800Hz का इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है.
स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का इस्तेमाल हुआ है.
स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन 4nm मीडियाटेक डाइमेंशन 8400 अल्टीमेट चिपसेट पर काम करता है, साथ में Mali-G720 MC7 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है. इस हैंडसेट में प्रेशर-सेंसिटिव शोल्डर बटन भी हैं जिन्हें Open-Cut Pressure-Sense GT Triggers कहते हैं. ये कंट्रोल 10 प्रेशर लेवल देते हैं और इन्हें अलग-अलग इन-गेम एक्शन के लिए मैप किया जा सकता है. इनका इस्तेमाल सिस्टम फंक्शन के लिए भी किया जा सकता है, जैसे एप्लिकेशन एक्सेस करना और मीडिया प्लेबैक कंट्रोल करना.
फोन के पिछले हिस्से में दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा. सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर है. सिक्योरिटी के लिए फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक X-एक्सिस लीनियर मोटर और एक इंफ्रारेड ब्लास्टर शामिल है.
डस्ट एंड वॉटर रेजिस्टेंस के लिए फोन को IP64 रेटिंग मिली है. कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.4, वाई-फाई 6, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है. 6500mAh की बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. ये फोन 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है. ये फोन GT MagCharge Cooler 2.0 के साथ कम्पैटिबल है, जो वायरलेस बाईपास चार्जिंग को सपोर्ट करता है.
ये भी पढ़ें- A20 Pro, 4.5 गुना तेज AI परफॉर्मेंस और OLED डिस्प्ले, लॉन्च हुआ Apple iPad Mini 2026
Latest Stories
A20 Pro, 4.5 गुना तेज AI परफॉर्मेंस और OLED डिस्प्ले, लॉन्च हुआ Apple iPad Mini 2026
Anthropic IPO Filing: AI से इंसानों के अस्तित्व को खतरा! कंपनी ने दी बड़ी चेतावनी
Samsung के ₹1.10 लाख के फोन की स्क्रीन हुई ब्लैक, कंपनी ने वारंटी से किया इनकार; ग्राहक को मिले ₹98,000
