10000mAh बैटरी और 200MP कैमरा, आ रहा Realme का दमदार फीचर्स वाला ये नया स्मार्टफोन!

Upcoming Smartphone: ग्राहकों के लिए जल्द 10000mAh बैटरी वाला नया स्मार्टफोन आने वाला है, इस फोन को Realme 17 Pro या फिर Realme 17 Pro Plus नाम से उतारा जा सकता है. इस अपकमिंग फोन के बारे में और क्या-क्या डिटेल्स सामने आई है, चलिए जानते हैं.

रियलमी स्मार्टफोन Image Credit: रियलमी डॉट कॉम

Highlights

  • रियलमी ला रहा 10000mAh बैटरी वाला फोन.
  • मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर से हो सकता है लैस.
  • 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से हो सकता है पैक्ड.

Realme जल्द भारतीय बाजार में 10000mAh बैटरी वाला नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी ने फिलहाल अब तक इस मॉडल के होने की पुष्टि नहीं की है लेकिन एक नए लीक से इस बात का पता चलता है कि ये फोन Realme 17 Pro या फिर Realme 17 Pro+ हो सकता है. अपकमिंग हैंडसेट में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 प्रोसेसर का इस्तेमाल हो सकता है. इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है.

Realme 17 Pro Series Specifications (लीक)

टिप्स्टर Debayan Roy ने X पर फीचर्स को शेयर किया है और दावा किया है डिटेल्स तो कंफर्म है लेकिन नाम को लेकर फिलहाल कुछ साफ नहीं है. लीक के अनुसार, इस हैंडसेट में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1.5K रिजॉल्यूशन वाली फ्लैट ओलेड डिस्प्ले मिल सकती है, ऐसा कहा जा रहा है कुछ सपोर्टेड गेम्स में 165 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है.

रियलमी 17 प्रो सीरीज में 10000 एमएएच बैटरी मिल सकती है. अगर ये डिटेल सही हुई तो ये फोन बड़ी बैटरी वाला नया मॉडल होगा. याद दिला दें कि रियलमी 16 प्रो प्लस और रियलमी 16 प्रो में 7000 एमएएच बैटरी मिलती है. इस सीरीज में तीन रियर कैमरे दिए जा सकते हैं, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिल सकता है, साथ में 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा भी हो सकता है और एक अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर मिल सकता है.

जनवरी में लॉन्च हुई थी रियलमी 16 प्रो सीरीज

याद दिला दें कि इस साल 16 प्रो सीरीज को 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ उतारा गया है. 16 प्रो में 6.78 इंच तो वहीं प्रो प्लस में 6.8 इंच स्क्रीन दी गई है. 16 प्रो में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 मैक्स 5जी प्रोसेसर और 16 प्रो प्लस में स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 चिपसेट मिलता है. 16 प्रो की कीमत 31999 रुपए तो वहीं 16 प्रो प्लस में 39,999 रुपए से शुरू होती है.

ये भी पढ़ें- 336 दिन की वैलिडिटी और कीमत सिर्फ 1234 रुपए, ये है Jio का सस्ता रिचार्ज प्लान