JIO के शेयरों में बुक करें प्रॉफिट या लंबे समय के लिए करें होल्ड? एक्सपर्ट ने दी सलाह; दूर करें अपना कंफ्यूजन
Jio Platforms IPO Listing: जिन निवेशकों को जियो के शेयर मिले है, अब उनके दिमाग में इस बात को लेकर कंफ्यूजन है कि इसे लिस्टिंग के दिन बेच दिया जाए या फिर होल्ड किया जाए. आइए एक्सपर्ट से इस बारे में उनकी राय जान लेते हैं.
Highlights
- जियो का IPO खुलने के 100 मिनट के भीतर ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था.
- पब्लिक इश्यू और एंकर प्लेसमेंट को मिलाकर मांग 7.4 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक रही.
- 27 अक्टूबर को सफल आवेदकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे.
Jio Platforms IPO Listing: रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की टेलीकॉम और डिजिटल सर्विस यूनिट, ‘जियो प्लेटफॉर्म्स‘ के शेयर बुधवार को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने जा रहे हैं. इसके 30,200 करोड़ रुपये के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. ग्रे मार्केट प्रीमियम के अनुसार, निवेशकों को करीब 22 फीसदी की लिस्टिंग गेन मिलने की उम्मीद है. जिन निवेशकों को जियो के शेयर मिले है, अब उनके दिमाग में इस बात को लेकर कंफ्यूजन है कि इसे लिस्टिंग के दिन बेच दिया जाए या फिर होल्ड किया जाए. आइए एक्सपर्ट से इस बारे में उनकी राय जान लेते हैं.
निवेशकों से मिला जोरदार रिस्पॉन्स
सब्सक्रिप्शन के आंकड़ों के अनुसार, जियो का IPO खुलने के 100 मिनट के भीतर ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था. भारतीय इतिहास में यह सबसे तेजी से पूरी तरह सब्सक्राइब होने वाला पब्लिक इश्यू बन गया है.
इसमें ‘क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स’ (QIB) का 5,500 करोड़ रुपये का हिस्सा तो पहले 10 मिनट में ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था. बिडिंग खत्म होने तक, यह IPO 22.2 गुना सब्सक्राइब हो चुका था. पब्लिक इश्यू और एंकर प्लेसमेंट को मिलाकर कुल मांग 7.4 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक रही.
लिस्टिंग प्राइस का अनुमान
इन्वेस्टरगेन के अनुसार, मंगलवार को जियो प्लेटफॉर्म्स IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 245 रुपये पर है. 1119 रुपये के अपर प्राइस बैंड के साथ, Jio Platforms IPO की अनुमानित लिस्टिंग कीमत 1364 रुपये (कैप प्राइस + आज का GMP) है. इससे Jio Platforms IPO में 21.89% के लिस्टिंग गेन की उम्मीद है.
प्रॉफिट बुक करें या होल्ड करें?
Nirivantes Research के फाउंडर वरुण एन जोशी ने जियो के आईपीओ पर अहम सलाह दी है. उन्होंने बताया है कि निवेशकों को लिस्टिंग के बाद शेयर में क्या करना चाहिए. उन्होंने रिटेल निवेशकों को सलाह दी है कि लिस्टिंग दिन वे जरूर प्रॉफिट बुक करें. फिर जियो प्लेटफॉर्म के शेयर को लोअर लेवल खरीद सकते हैं. साथ ही जिस लेवल पर स्टॉक की लिस्टिंग होगी तो यह फेयरली वैल्यूड हो जाएगा. इसके बाद कोई बड़ी अपसाइड की संभावना नहीं बनेगी. इसलिए एक बार प्रॉफिट बुक करना चाहिए और फिर लोअर लेवल 1200 या 1250 रुपये पर शेयर मिले, तो खरीदारी करनी चाहिए.
शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स
जो कोई भी लिस्टिंग के दिन मुनाफे पर शेयर बेचता है, उसे ‘शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स’ देना होगा. यह टैक्स उन लिस्टेड शेयरों पर लगता है जिन्हें 12 महीने से कम समय तक अपने पास रखा गया हो. जुलाई 2024 से इसकी दर 20 फीसदी है, जिस पर लागू सरचार्ज और सेस भी जोड़ा जाता है.
ऐसे चेक करें अलॉटमेंट
अलॉटमेंट का आधार जारी होने के बाद, आवेदक अपने पैन (PAN), एप्लिकेशन नंबर या डीमैट अकाउंट की जानकारी का इस्तेमाल करके KFin टेक्नोलॉजीज की वेबसाइट, या BSE और NSE के अलॉटमेंट पेजों पर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं.
मंगलवार, 27 अक्टूबर को सफल आवेदकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे. जिन आवेदनों को शेयर नहीं मिले हैं, उनके लिए ब्लॉक की गई रकम उसी दिन जारी (रिलीज) कर दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: Paytm पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹2200 तक जाएगा शेयर? Q2 नतीजों के बाद मिला 33% अपसाइड
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Jio IPO में हुआ मुनाफा नहीं होगा फ्री! शेयर बेचते ही देना होगा इतना टैक्स
Jio IPO: क्या आपको मिल गए जियो के शेयर, एक लॉट पर मिलेगा कितना मुनाफा? GMP से मिल रहे हैं ऐसे संकेत
Jio IPO: आपको नहीं मिला शेयर तो घबराएं नहीं, पैसे वापस पाने का ये है स्टेप बाय स्टेप तरीका
