रिलायंस जियो
रिलायंस जियो एक इंडियन टेलीकॉम कंपनी है जो मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट सर्विस, डिजिटल सर्विसे और डिजिटल इकोसिस्टम पेश करती है. रिलायंस जियो ने अपनी टेलीकॉम सर्विस को 2016 में लॉन्च किया था और लगभग 6 महीने तक जियो यूजर्स ने फ्री कॉलिंग और इंटरनेट सर्विस का फायदा उठाया. जियो अपने IPO को लेकर चर्चा में है. मुकेश अंबानी की Jio Platforms का IPO सब्सक्रिप्शन पूरा हो चुका है. अब निवेशकों की नजर अलॉटमेंट और 28 अक्टूबर की लिस्टिंग पर है.
जियो की सर्विसेज में वायरलेस इंटरनेट सर्विस को शामिल किया गया है, जिसने भारत में इंटरनेट एक्सेसबिलिटी को बढ़ावा दिया. रिलायंस जियो के खास प्रोडक्ट और सर्विस में- जियो फोन, सिम सर्विस, जियो फाइबर और जियो प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं, जानिए इनके बारे में…
जियो की फोन और सिम सर्विस: जियो ने 4G फोन और सिम सर्विस के जरिए बड़ी तेजी से इंटरनेट एक्सेसबिलिटी और डिजिटल सर्विस की दुनिया में पैर जमाए हैं.
जियो फाइबर: जियो फाइबर एक ब्रॉडबैंड सर्विस है जो हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन और डिजिटल टीवी सर्विस ऑफर करती है.
जियो प्लेटफॉर्म्स: जियो ने डिजिटल पेमेंट्स, ऑनलाइन शॉपिंग, एंटरटेनमेंट और कई दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स भी लॉन्च किए हैं.
अगर आप रिलायंस जियो के यूजर हैं, तो इसकी लेटेस्ट सर्विस रिचार्ज प्लान्स के बारे में पूरी डिटेल्स आपको यहां पर मिलेगी. इसके अलावा अगर आप किसी दूसरी कंपनी का सिम कार्ड जियो पर पोर्ट करवाना चाहते हैं तो उसका प्रोसेस भी आपको यहां पर बताया जाएगा.
आने वाले बड़े IPO में वॉलमार्ट समर्थित फोनपे का नाम शामिल है. सोलर उपकरण बनाने वाली अवाडा इलेक्ट्रो 7,600 करोड़ रुपये तक का IPO लाने की तैयारी कर रही है. कैलेंडर ईयर 2025 में भारत के मेनबोर्ड IPO के जरिए रिकॉर्ड 1.76 लाख करोड़ रुपये जुटाए गए थे.
Jio Platforms IPO Listing: जिन निवेशकों को जियो के शेयर मिले है, अब उनके दिमाग में इस बात को लेकर कंफ्यूजन है कि इसे लिस्टिंग के दिन बेच दिया जाए या फिर होल्ड किया जाए. आइए एक्सपर्ट से इस बारे में उनकी राय जान लेते हैं.
Jio IPO Listing Price: सफल आवेदकों के डीमैट खातों में 27 अक्टूबर को शेयर आ जाएंगे. जिन आवेदकों को शेयर नहीं मिले हैं, उनके ब्लॉक किए गए फंड को जारी करने या रिफंड देने का काम भी 27 अक्टूबर को ही किया जाएगा. आवेदकों के डीमैट खातों में 27 अक्टूबर को शेयर आ जाएंगे.