कंस्ट्रक्शन कंपनी के IPO पर निवेशक फिदा, GMP दे रहा लिस्टिंग गेन का संकेत; जानें कितना हो सकता है मुनाफा
Pranav Constructions IPO को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. पहले दिन इश्यू करीब 6 गुना सब्सक्राइब हुआ. कंपनी के शेयर का ग्रे मार्केट प्रीमियम 44 रुपये यानी 34.5 फीसदी बताया जा रहा है. 124 रुपये के अपर प्राइस बैंड के आधार पर शेयर करीब 168 रुपये पर लिस्ट हो सकता है.
Highlights
- Pranav Constructions IPO को पहले दिन करीब 6 गुना सब्सक्रिप्शन मिला.
- ग्रे मार्केट में GMP 44 रुपये, 168 रुपये तक लिस्टिंग का संकेत.
- 124 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर करीब 35 प्रतिशत लिस्टिंग गेन की उम्मीद.
Pranav Constructions IPO को निवेशकों से अच्छा रिस्पांस मिल रही है. कंपनी का IPO 7 सितंबर से सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है. पहले दिन ही यह इश्यू करीब 6 गुना सब्सक्राइब हो गया. वहीं ग्रे मार्केट में भी शेयर मजबूत प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है. IPO का GMP 44 रुपये प्रति शेयर बताया जा रहा है. अपर प्राइस बैंड 124 रुपये को बेस मानें तो शेयर करीब 168 रुपये पर लिस्ट हो सकता है.
आज कितना है GMP
Pranav Constructions IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम 44 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है. यह कंपनी के अपर प्राइस बैंड 124 रुपये से करीब 34.5 फीसदी अधिक है. इस GMP के आधार पर शेयर की संभावित लिस्टिंग कीमत करीब 168 रुपये बनती है. ग्रे मार्केट में प्रीमियम मजबूत रहने से IPO को लेकर निवेशकों की अच्छी मांग का संकेत मिल रहा है.
पहले दिन 6 गुना सब्सक्राइब हुआ IPO
Pranav Constructions IPO को पहले दिन निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली. इश्यू में कुल 2.15 करोड़ शेयर ऑफर किए गए हैं, जबकि इसके मुकाबले 12.89 करोड़ शेयरों के लिए बिडिंग मिली हैं. इस तरह पहले दिन IPO करीब 6 गुना सब्सक्राइब हुआ. गैर संस्थागत निवेशकों यानी NII ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई और उनका हिस्सा 11.2 गुना सब्सक्राइब हुआ. रिटेल निवेशकों का हिस्सा 6.10 गुना और योग्य संस्थागत खरीदार यानी QIB का हिस्सा 0.90 गुना सब्सक्राइब हुआ.
351 करोड़ रुपये का IPO
Pranav Constructions का IPO कुल 351 करोड़ रुपये का है. इसमें 315.6 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है. इसके अलावा कंपनी के निवेशक शेयरधारक BioUrja India Infra 28.57 लाख शेयर OFS यानी ऑफर फॉर सेल के जरिए बेच रहे हैं. OFS की कुल कीमत करीब 35.43 करोड़ रुपये है. कंपनी ने IPO के लिए 118 रुपये से 124 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है.
ये भी पढ़ें- HAL के शेयरों में बंपर उछाल, DAC से हेलिकॉप्टर खरीदने की मंजूरी के बाद चढ़ा स्टॉक; जानें- टारगेट प्राइस
कब होगी लिस्टिंग
Pranav Constructions IPO में निवेश करने की आखिरी तारीख 9 सितंबर है. शेयरों का अलॉटमेंट 11 सितंबर को फाइनल होने की उम्मीद है. इसके बाद कंपनी के शेयर 15 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं. कंपनी के शेयर BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होने का प्रस्ताव है. IPO में हर इक्विटी शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये रखी गई है.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
NSE IPO की प्राइस बैंड पर बड़ा अपडेट, 1750 रुपये से ऊपर जा सकती है कीमत? ये है पूरा गणित
30 साल बाद बनेगा बड़ा रिकॉर्ड, एक ही दिन में खुलेंगे 6 IPO; 4386 करोड़ रुपये जुटाएंगी कंपनियां
Glass Wall Systems IPO खुला, GMP दे रहा 28% लिस्टिंग गेन के संकेत; जानें डिटेल्स
