HAL के शेयरों में बंपर उछाल, DAC से हेलिकॉप्टर खरीदने की मंजूरी के बाद चढ़ा स्टॉक; जानें- टारगेट प्राइस

2026 में अब तक इस स्टॉक में लगभग 15 फीसदी की बढ़त हुई है, जबकि निफ्टी 50 में 9 फीसदी की गिरावट आई है. प्रस्तावों में DAC ने भारतीय सेना के लिए एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर खरीदने को मंजूरी दी.

एचएएल के शेयर में उछाल. Image Credit: AI

Highlights

  • खरीद का लगभग 98 फीसदी हिस्सा भारतीय उद्योग के लिए तय किया गया है.
  • घरेलू रक्षा निर्माताओं को बड़े पैमाने पर अवसर मिल सकता है.
  • 2026 में अब तक इस स्टॉक में लगभग 15 फीसदी की बढ़त हुई है.

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयरों में मंगलवार को बंपर तेजी दर्ज की गई. शुरुआती कारोबार में ही HAL के शेयर 4 फीसदी तक उछल गए. इस बढ़त की वजह डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) द्वारा लगभग 1.1 लाख करोड़ रुपये के खरीद प्रस्तावों को मंजूरी देना है. इसमें एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) भी शामिल हैं. ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इस डिफेंस PSU (सरकारी कंपनी) पर अपना सकार नजरिया दोहराया.

इस साल 15 फीसदी उछला है स्टॉक

HAL के शेयर 4 फीसदी बढ़कर 5,049.5 रुपये पर पहुंच गए, जबकि पिछली क्लोजिंग 4,855.2 रुपये थी. 2026 में अब तक इस स्टॉक में लगभग 15 फीसदी की बढ़त हुई है, जबकि निफ्टी 50 में 9 फीसदी की गिरावट आई है. HAL का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन 3.37 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा.

घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरर को मिल सकता है फायदा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली DAC ने सोमवार को सेना, नौसेना और वायु सेना के लिए लगभग 1.1 लाख करोड़ रुपये के खरीद प्रस्तावों को ‘एक्सेप्टेंस ऑफ नेसेसिटी’ (AoN) यानी जरूरत की मंजूरी दे दी. प्रस्तावित खरीद का लगभग 98 फीसदी हिस्सा भारतीय उद्योग के लिए तय किया गया है, जिससे घरेलू रक्षा निर्माताओं को बड़े पैमाने पर अवसर मिल सकता है.

प्रस्तावों में DAC ने भारतीय सेना के लिए एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर खरीदने को मंजूरी दी. इन हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल अलग-अलग तरह के इलाकों और ऑपरेशनल स्थितियों में मुश्किल मिशन पूरे करने के लिए किया जाएगा.

HAL का टारगेट प्राइस

CLSA ने HAL के लिए ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग बनाए रखी और प्रति शेयर 5,481 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया, जिसका मतलब है कि सोमवार की क्लोजिंग प्राइस से इसमें लगभग 13 फीसदी की बढ़त हो सकती है.

ब्रोकरेज के अनुसार, DAC ने HAL से 138 ALH खरीदने की मंजूरी दे दी है. CLSA का अनुमान है कि इस संभावित ऑर्डर से HAL के मौजूदा 27 अरब डॉलर के बैकलॉग में लगभग 13 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है और इससे लगभग 600 मिलियन डॉलर का कैश एडवांस मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: तीन दिन में 200% उछला ESDS Software Solution का शेयर, लिस्टिंग के बाद से ही रॉकेट बना स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.