IPO मार्केट में इस हफ्ते मचेगी हलचल! NSE और Hero Motors समेत 5 इश्यू देंगे दस्तक; 10 की होगी लिस्टिंग

सितंबर के तीसरे हफ्ते में IPO मार्केट में काफी हलचल रहने वाली है. NSE, SS Retail, Jindal Supreme और Hero Motors समेत करीब पांच IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे. NSE IPO का प्राइस बैंड 1,700 से 1,785 रुपये है. वहीं Jindal Supreme का GMP 27 रुपये है, जो करीब 29.03 प्रतिशत के संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत देता है.

ipo Image Credit: @Tv9

Highlights

  • NSE IPO 17 सितंबर को खुलेगा, जिसका प्राइस बैंड 1,700 से 1,785 रुपये है.
  • Jindal Supreme IPO का GMP 27 रुपये है, जो GMP में सबसे आगे है.
  • Hero Motors और SS Retail के GMP भी मजबूत हैं.

IPO Market: सितंबर के तीसरे हफ्ते में IPO मार्केट में काफी हलचल रहने वाली है. इस सप्ताह करीब पांच IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं, जबकि लगभग 10 कंपनियों की लिस्टिंग भी होने वाली है. 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के कारण BSE और NSE बंद हैं. ऐसे में IPO से जुड़ी एक्टिविटी मंगलवार, 15 सितंबर से फिर शुरू होगी. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा NSE IPO की है. National Stock Exchange यानी NSE का IPO 17 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 21 सितंबर को बंद होगा. एंकर इन्वेस्टर्स के लिए बिडिंग 16 सितंबर को होगी. कंपनी ने अपने IPO का प्राइस बैंड 1,700 से 1,785 रुपये प्रति शेयर तय किया है. इस IPO से करीब 21,494 करोड़ रुपये से 22,569 करोड़ रुपये जुटाए जाने का अनुमान है.

NSE IPO में OFS के जरिए होगी बिक्री

NSE का IPO पूरी तरह OFS यानी ऑफर फॉर सेल है. इसमें 12.64 करोड़ इक्विटी शेयर्स की बिक्री होगी. पहले DRHP में 14.9 करोड़ शेयर्स का प्रस्ताव था, जिसे घटाकर 12.64 करोड़ कर दिया गया है. यानी IPO का ऑफर साइज करीब 15 प्रतिशत कम किया गया है.

SS Retail IPO भी इसी सप्ताह खुलेगा

SS Retail का IPO 16 सितंबर को खुलेगा और 18 सितंबर को बंद होगा. इसका प्राइस बैंड 403 से 424 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. एंकर इन्वेस्टर्स के लिए बुक 15 सितंबर को खुलेगी. कंपनी फ्रेश इश्यू के जरिए 360 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है. इसके अलावा मौजूदा शेयरहोल्डर्स, जिनमें प्रमोटर्स भी शामिल हैं, OFS के जरिए 140 करोड़ रुपये तक के शेयर्स बेचेंगे.

Jindal Supreme और Hero Motors IPO पर भी नजर

Jindal Supreme (India) Ltd का IPO भी 16 सितंबर को खुलेगा और 18 सितंबर को बंद होगा. कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 88 से 93 रुपये प्रति शेयर तय किया है और IPO का साइज 125 करोड़ रुपये है. कंपनी प्लास्टिक पाइपिंग सॉल्यूशंस और इससे जुड़े प्रोडक्ट्स बनाती है.

वहीं, ऑटो पार्ट्स मैन्युफैक्चरर Hero Motors Ltd का IPO भी 16 सितंबर से 18 सितंबर तक खुलेगा. इसका प्राइस बैंड 79 से 84 रुपये प्रति शेयर है और IPO का साइज 1,000 करोड़ रुपये है. इसमें 600 करोड़ रुपये तक का फ्रेश इश्यू और 400 करोड़ रुपये तक का OFS शामिल है.

GMP में कौन सबसे आगे

ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP के आधार पर चार प्रमुख IPO में Jindal Supreme सबसे आगे नजर आ रहा है. investorgain के मुताबिक, इसका GMP 27 रुपये है. 93 रुपये के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले यह करीब 29.03 प्रतिशत के संभावित लिस्टिंग गेन को दिखाता है. Hero Motors का GMP 24 रुपये है. 84 रुपये के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 108 रुपये बताया गया है, जो करीब 28.57 प्रतिशत के संभावित लिस्टिंग गेन को दिखा रहा है.

SS Retail का GMP 120 रुपये है. 424 रुपये के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 544 रुपये है, यानी करीब 28.30 प्रतिशत का संभावित लिस्टिंग प्रीमियम. NSE IPO का GMP 210 रुपये है, जो चारों में रुपये के हिसाब से सबसे ज्यादा है. हालांकि, 1,785 रुपये के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले यह करीब 11.76 प्रतिशत के संभावित लिस्टिंग गेन को दिखा रहा है. पिछले 11 सेशंस में NSE IPO का GMP 192 से 310 रुपये के बीच रहा है.

Jindal Supreme बना GMP विनर

प्रतिशत के आधार पर Jindal Supreme IPO इस तुलना में GMP विनर है. इसके बाद Hero Motors और SS Retail का नंबर आता है. वहीं, NSE IPO का 210 रुपये का GMP सबसे ज्यादा है, लेकिन बड़े इश्यू प्राइस के कारण प्रतिशत के हिसाब से इसका संभावित लिस्टिंग गेन कम है.

यह भी पढ़ें: Tata Sons IPO: 3 दशक से पड़ा था ये ‘Dead Capital’, अब IPO आते ही खुल सकता है बड़ा खजाना! इन 7 कंपनियों पर नजर

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.