Mahanadi Coalfields IPO: 1.52X सब्सक्राइब हुआ इश्यू, 27 नवंबर को है लिस्टिंग, चेक करें अलॉटमेंट के चांस
Mahanadi Coalfields IPO को तीन दिनों में कुल 1.52 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. QIB कैटेगरी में सबसे ज्यादा 4.95 गुना बोली लगी, जबकि रिटेल निवेशकों का हिस्सा सिर्फ 0.48 गुना भरा. अब 25 नवंबर को शेयर अलॉटमेंट होगा और 27 नवंबर को लिस्टिंग संभावित है. वहीं, ग्रे मार्केट में GMP 0.20 रुपये पर है.
Highlights
- Mahanadi Coalfields IPO 1.52X सब्सक्राइब हुआ है.
- लिस्टिंग से पहले IPO का GMP लगभग जीरो हो गया है.
- 27 नवंबर को कंपनी बाजार में लिस्ट हो जाएगाी.
Mahanadi Coalfields IPO में निवेश का मौका आज यानी 23 नवंबर को खत्म हो गया है. तीन दिनों की बोली प्रक्रिया के बाद यह इश्यू कुल 1.52 गुना सब्सक्राइब हुआ है. हालांकि, QIB कैटेगरी में निवेशकों की अच्छी दिलचस्पी दिखी, लेकिन रिटेल और NII कैटेगरी में सब्सक्रिप्शन एक गुने से नीचे रहा. अब निवेशकों की नजर 25 नवंबर को होने वाले शेयर अलॉटमेंट और 27 नवंबर की संभावित लिस्टिंग पर है. वहीं, ग्रे मार्केट में IPO का GMP महज 0.20 रुपये है, जो लिस्टिंग पर मामूली मुनाफे का संकेत दे रहा है.
Mahanadi Coalfields IPO सब्सक्रिप्शन
Mahanadi Coalfields IPO को निवेशकों की ओर से तीन दिन में कुल 1.52 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. कंपनी के IPO में कुल 49.30 करोड़ शेयरों के मुकाबले 44.82 करोड़ लॉट के लिए बोलियां मिली हैं.
कैटेगरी के हिसाब से देखें तो क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा सबसे ज्यादा 4.95 गुना सब्सक्राइब हुआ है. वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) की कैटेगरी 0.66 गुना और इसमें 10 लाख रुपये तक निवेश करने वाले छोटे NII (S-NII) की कैटेगरी 0.75 गुना सब्सक्राइब हुई है. बड़े NII (B-NII) का सब्सक्रिप्शन 0.62 गुना रहा.
कितने हैं अलॉटमेंट के चांस?
रिटेल निवेशकों (RII) की कैटेगरी में अब तक सिर्फ 0.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. वहीं, कर्मचारियों (EMP) का हिस्सा 0.22 गुना और शेयरहोल्डर्स का हिस्सा 0.56 गुना सब्सक्राइब हुआ है.
अलॉटमेंट के चांस की बात करें तो उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, S-NII, B-NII, रिटेल, कर्मचारी और शेयरहोल्डर कैटेगरी में सभी आवेदन करने वालों को शेयर मिलने की संभावना जताई गई है. इसकी वजह इन कैटेगरी में एक गुने से कम सब्सक्रिप्शन होना है. हालांकि, अंतिम अलॉटमेंट आवेदन और उपलब्ध शेयरों की संख्या के आधार पर तय होगा.
अब होगी लिस्टिंग?
Mahanadi Coalfields IPO में शेयरों का अलॉटमेंट 25 नवंबर 2026 (बुधवार) को फाइनल होने की संभावना है. जिन निवेशकों को शेयर अलॉट नहीं होंगे, उनके पैसे 26 नवंबर 2026 (गुरुवार) को रिफंड किए जाएंगे. वहीं, सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में 26 नवंबर को शेयर क्रेडिट किए जाएंगे. कंपनी के शेयरों की बाजार में लिस्टिंग 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को BSE और NSE पर होने की संभावना है.
GMP क्या संकेत दे रहा है?
IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) फिलहाल 0.20 रुपये पर है. 23 नवंबर को शाम 5:37 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, IPO का GMP 0.15% है. कंपनी ने शेयर का इश्यू प्राइस 136 रुपये तय किया है. इस हिसाब से शेयर की अनुमानित लिस्टिंग 136.20 रुपये पर हो सकती है. यानी निवेशकों को एक शेयर पर करीब 0.20 रुपये का मुनाफा मिलने का अनुमान है. ग्रे मार्केट में फिलहाल इस IPO को लेकर स्थिर रुझान देखने को मिल रहा है. ध्यान रहे कि GMP अनौपचारिक बाजार का संकेत है और इसमें बदलाव हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Matangi Rubber IPO: 11500% का मुनाफा! ₹1.47 में खरीदा शेयर अब ₹172 में बिकेगा, इस शख्स की लगी लॉटरी!
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.
Latest Stories
Matangi Rubber IPO: 11500% का मुनाफा! ₹1.47 में खरीदा शेयर अब ₹172 में बिकेगा, इस शख्स की लगी लॉटरी!
टायर बनाने वाली कंपनी का खुल रहा IPO, JK Tyres जैसे दिग्गज हैं क्लाइंट, GMP का क्या है संकेत, जानें पूरी डिटेल्स
Tata Sons IPO: चंद्रशेखरन का बड़ा दांव, ₹18 लाख करोड़ तक हो सकती है वैल्यूएशन, Noel Tata से बढ़ेगी टकराहट?
