TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Mahanadi Coalfields IPO: 92% टूटा GMP, 2 दिन में सिर्फ 49% सब्सक्राइब, सोमवार निवेश का आखिरी मौका

Mahanadi Coalfields IPO में निवेशकों की दिलचस्पी अब तक कमजोर नजर आई है. इश्यू का GMP अपने उच्चतम स्तर 9.25 रुपये से गिरकर 70 पैसे पर आ गया है. वहीं, दो दिन बाद भी IPO सिर्फ 0.49 गुना सब्सक्राइब हुआ है. 8,981 करोड़ रुपये का यह इश्यू सोमवार, 23 नवंबर को बंद होने जा रहा है.

GMP Image Credit: @AI/Money9live

Highlights

  • Mahanadi Coalfields IPO का GMP 9.25 रुपये से गिरकर 70 पैसे पर पहुंचा.
  • दो दिन बाद भी IPO सिर्फ 0.49 गुना सब्सक्राइब हुआ.
  • 23 नवंबर को इश्यू बंद होगा, सोमवार निवेश का आखिरी मौका.

Mahanadi Coalfields IPO: शेयर बाजार में इन दिनों IPO की हलचल के बीच सरकारी कंपनी Mahanadi Coalfields का इश्यू निवेशकों की उम्मीदों पर खरा उतरता नजर नहीं आ रहा है. एक तरफ ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम (GMP) लगातार गिर रहा है, तो दूसरी तरफ सब्सक्रिप्शन के मोर्चे पर भी निवेशकों की बेरुखी देखने को मिल रही है. IPO का GMP अपने उच्चतम स्तर 9.25 रुपये से गिरकर महज 0.70 रुपये पर आ गया है. यानी इसमें 92 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, सब्सक्रिप्शन के लिए खुले दो दिन बाद भी इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब नहीं हो पाया है. ऐसे में निवेशकों के पास इस IPO में पैसा लगाने के लिए सोमवार, 23 नवंबर तक का ही मौका है.

92% से ज्यादा गिरा IPO का GMP

Mahanadi Coalfields IPO के ग्रे मार्केट प्रीमियम में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. इसका GMP अपने उच्चतम स्तर 9.25 रुपये से फिसलकर 21 नवंबर को महज 0.70 रुपये पर पहुंच गया है. इस तरह इसमें 92 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है. IPO का अपर प्राइस बैंड 136 रुपये है. मौजूदा GMP के आधार पर शेयर की अनुमानित लिस्टिंग 136.70 रुपये पर हो सकती है. इस हिसाब से निवेशकों को एक लॉट पर करीब 77 रुपये का अनुमानित मुनाफा हो सकता है. हालांकि, GMP में आई इस बड़ी गिरावट से लिस्टिंग गेन की उम्मीद काफी कम होती दिख रही है. ध्यान रहे कि GMP अनौपचारिक बाजार का संकेत है और वास्तविक लिस्टिंग कीमत इससे अलग हो सकती है.

दो दिन बाद भी पूरा सब्सक्राइब नहीं हुआ IPO

Mahanadi Coalfields IPO को निवेशकों की ओर से अब तक ठंडी प्रतिक्रिया मिली है. 20 नवंबर 2026 को शाम 5:08 बजे तक यह इश्यू कुल 0.49 गुना ही सब्सक्राइब हुआ था. कैटेगरी के हिसाब से देखें तो QIB का हिस्सा 1.37 गुना सब्सक्राइब हुआ है. वहीं, रिटेल निवेशकों की कैटेगरी में 0.25 गुना और NII कैटेगरी में 0.18 गुना बोली मिली है. शेयरहोल्डर कैटेगरी में 0.28 गुना और कर्मचारियों की कैटेगरी में महज 0.09 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ है. यानी दो दिन बीतने के बाद भी IPO का कुल सब्सक्रिप्शन आंकड़ा 1 गुना तक नहीं पहुंच पाया है.

सोमवार को निवेश का आखिरी मौका

Mahanadi Coalfields IPO में पैसा लगाने के इच्छुक निवेशकों के पास अब सिर्फ सोमवार, 23 नवंबर 2026 तक का समय है. इसी दिन इश्यू बंद हो जाएगा. ऐसे में जो निवेशक अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके पास बोली लगाने का यह आखिरी मौका होगा. हालांकि, निवेश से पहले IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़ों, GMP में गिरावट और कंपनी से जुड़ी जानकारी पर गौर करना जरूरी है.

8,981 करोड़ रुपये का है IPO

Mahanadi Coalfields का IPO कुल 8,981.12 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसके तहत कंपनी के 66.18 करोड़ शेयर बिक्री के लिए पेश किए जा रहे हैं. यानी इस इश्यू के जरिए कंपनी कोई नए शेयर जारी नहीं करेगी. IPO का प्राइस बैंड 129 से 136 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. एक लॉट में 110 शेयर शामिल हैं. अपर प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए कम से कम 14,960 रुपये लगाने होंगे.

IPO का अलॉटमेंट बुधवार, 25 नवंबर 2026 को फाइनल होने की उम्मीद है. वहीं, 26 नवंबर को सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट किए जाएंगे और असफल निवेशकों को रिफंड मिलेगा. इसके बाद शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को कंपनी के शेयर NSE और BSE पर लिस्ट हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- बंद हो जाएगी SpiceJet? DGCA के नोटिस से बढ़ी संकट की आहट, 0.6% पर पहुंचा मार्केट शेयर, क्या महंगे होंगे टिकट

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.