TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Crystal Crop Protection IPO: फुस हुआ GMP! फिर भी 14X सब्सक्राइब हुआ इश्यू, जानें अलॉटमेंट के कितने चांस

Crystal Crop Protection IPO को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है. इश्यू कुल 13.78 गुना सब्सक्राइब हुआ, जिसमें NII कैटेगरी सबसे आगे रही. हालांकि, ग्रे मार्केट में IPO का GMP 40 रुपये से गिरकर 14.5 रुपये पर आ गया है. ऐसे में निवेशकों की नजर अब 23 नवंबर को होने वाले अलॉटमेंट और 26 नवंबर की संभावित लिस्टिंग पर है.

Crystal Crop Protection IPO Image Credit: Money9

Highlights

  • Crystal Crop Protection का IPO 20 नवंबर को बंद हो गया है.
  • इश्यू को लगभग 14 गुना सब्सक्राइब किया गया है.
  • GMP में तेज गिरावट दर्ज की गई है.

Crystal Crop Protection IPO को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है और यह इश्यू 13.78 गुना सब्सक्राइब हुआ है. खासकर NII कैटेगरी में निवेशकों ने जमकर बोली लगाई है. हालांकि, ग्रे मार्केट में इस IPO का जोश ठंडा पड़ता नजर आ रहा है. इश्यू के दौरान 40 रुपये तक पहुंचने वाला GMP घटकर महज 14.5 रुपये रह गया है. ऐसे में सवाल है कि जब सब्सक्रिप्शन इतना शानदार रहा, तो ग्रे मार्केट में तेजी क्यों नहीं दिख रही और निवेशकों को लिस्टिंग पर कितना मुनाफा मिल सकता है?

कितना सब्सक्राइब हुआ है IPO?

Crystal Crop Protection IPO को निवेशकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. दोपहर 3:30 बजे तक यह इश्यू कुल 13.78 गुना सब्सक्राइब हो चुका है. कैटेगरी के हिसाब से देखें तो नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है. NII कैटेगरी 34.25 गुना सब्सक्राइब हुई है, जिसमें छोटे NII (S-NII) का सब्सक्रिप्शन 23.01 गुना और बड़े NII (B-NII) का सब्सक्रिप्शन 39.88 गुना रहा है. रिटेल कैटेगरी में 8 में से किसी एक निवेशक को इस कंपनी के शेयर मिलेंगे.

सब्सक्रिप्शन मस्त, GMP सुस्त

IPO को निवेशकों की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. सब्सक्रिप्शन के आंकड़े बताते हैं कि निवेशकों ने इस इश्यू में अच्छी दिलचस्पी दिखाई है. हालांकि, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन इस उत्साह के मुकाबले फीका नजर आ रहा है.

InvestorGain के मुताबिक, 20 नवंबर को Crystal Crop Protection IPO का GMP घटकर 14.5 रुपये रह गया है, जो इश्यू के शुरुआती दिनों में 40 रुपये था. यानी पिछले 8 कारोबारी सत्रों में GMP में 26 रुपये की गिरावट आई है. मौजूदा GMP के आधार पर 272 रुपये के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले शेयर की अनुमानित लिस्टिंग करीब 286.5 रुपये पर हो सकती है. इस तरह ग्रे मार्केट फिलहाल करीब 5.33% लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है.

कब होगी लिस्टिंग?

20 नवंबर को इश्यू बंद होने के बाद कंपनी की लिस्टिंग गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को होने की संभावना है. इससे पहले 23 नवंबर को शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल होगा. वहीं, जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 25 नवंबर को रिफंड जारी किया जाएगा. इसी दिन सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट किए जाएंगे.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.