TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

₹245 के शेयर से ₹80 हजार तक मुनाफा! खुलते ही फुल सब्सक्राइब हुआ IPO, GMP दे रहा बंपर लिस्टिंग गेन का संकेत

Watrana Rentals IPO को पहले ही दिन निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली और इश्यू 2.38 गुना सब्सक्राइब हो गया. कंपनी इस IPO से 120.10 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. दूसरी ओर, ग्रे मार्केट में GMP बढ़कर 67 रुपये पहुंच गया है. इसके आधार पर शेयर की संभावित लिस्टिंग 312 रुपये पर होने का अनुमान है. इश्यू 23 नवंबर तक खुला रहेगा.

IPO Image Credit: money9live

Highlights

  • Watrana Rentals IPO पहले ही फुल सब्सक्राइब हो गया है.
  • GMP दे रहा 27% मुनाफे संकेत.
  • रिटेल निवेशकों ने लगाई सबसे अधिक बोली.

Watrana Rentals IPO: रेंटल बिजनेस सेक्टर में काम करने वाली कंपनी Watrana Rentals के IPO को निवेशकों से पहले ही दिन शानदार प्रतिक्रिया मिली है. 19 नवंबर को खुला यह इश्यू पहले कारोबारी दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया. निवेशक इस IPO में 23 नवंबर तक बोली लगा सकते हैं. कंपनी इस इश्यू के जरिए शेयर बाजार से 120.10 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. खास बात यह है कि यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है. यानी IPO से मिलने वाली पूरी रकम कंपनी को मिलेगी और इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है.

इस IPO को लेकर ग्रे मार्केट में भी जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. इश्यू खुलने के साथ ही इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में तेज उछाल दर्ज किया गया है. 19 नवंबर को GMP बढ़कर 67 रुपये पर पहुंच गया, जो इश्यू के अपर प्राइस बैंड से करीब 27 फीसदी ज्यादा है. ऐसे में निवेशकों की नजर अब इस IPO की संभावित लिस्टिंग पर भी है.

पहले दिन 2.38 गुना सब्सक्राइब हुआ IPO

Watrana Rentals IPO को पहले दिन कुल 2.38 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. 19 नवंबर को दोपहर 2:22 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, निवेशकों ने कुल 32.64 लाख शेयरों के लिए बोली लगाई, जबकि ऑफर के तहत 13.68 लाख शेयरों का हिस्सा उपलब्ध था.

27% से ज्यादा लिस्टिंग गेन का संकेत

Watrana Rentals IPO के ग्रे मार्केट प्रीमियम में पिछले सात कारोबारी सत्रों के दौरान लगातार तेजी देखने को मिली है. 13 नवंबर को इसका GMP 16 रुपये था, जो 19 नवंबर को बढ़कर 67 रुपये पर पहुंच गया. यानी इस दौरान ग्रे मार्केट प्रीमियम में कुल 51 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

19 नवंबर को दोपहर 2:02 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, 67 रुपये का GMP इसके 245 रुपये के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले करीब 27.35 फीसदी प्रीमियम दर्शाता है. इस हिसाब से शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत 312 रुपये बनती है. यानी मौजूदा GMP के आधार पर निवेशकों को 27 फीसदी से ज्यादा लिस्टिंग गेन का संकेत मिल रहा है. GMP के इस स्तर पर रिटेल निवेशकों को 80 हजार 400 रुपये का मुनाफा हो सकता है. 245 रुपये के प्राइस बैंड वाले इस इश्यू से निवेशकों को 80 हजार रुपये से अधिक का मुनाफा हो सकता है.

हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि GMP अनौपचारिक बाजार का संकेत है. इसमें लिस्टिंग से पहले बदलाव हो सकता है और यह शेयर के वास्तविक लिस्टिंग प्राइस या मुनाफे की गारंटी नहीं देता.

Watrana Rentals IPO डिटेल्स

डिटेल्सजानकारी
IPO की तारीख19 से 23 नवंबर, 2026
लिस्टिंग की तारीखशुक्रवार, 27 नवंबर, 2026
फेस वैल्यू10 रुपये प्रति शेयर
प्राइस बैंड232 से 245 रुपये
लॉट साइज600 शेयर
बिक्री का प्रकारकेवल फ्रेश इश्यू
इश्यू का प्रकारबुक बिल्डिंग IPO
लिस्टिंग प्लेटफॉर्मNSE SME
Source – RHP

एक लॉट के लिए कितना करना होगा निवेश?

Watrana Rentals ने अपने IPO का प्राइस बैंड 232 से 245 रुपये प्रति शेयर तय किया है. एक लॉट में 600 शेयर शामिल हैं. हालांकि, रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन 2 लॉट यानी 1,200 शेयरों का है. अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इसके लिए 2.94 लाख रुपये का निवेश करना होगा.

आवेदन की कैटेगरीलॉटशेयरनिवेश राशि
व्यक्तिगत निवेशक (न्यूनतम)21,2002,94,000 रुपये
व्यक्तिगत निवेशक (अधिकतम)21,2002,94,000 रुपये
S-HNI (न्यूनतम)31,8004,41,000 रुपये
S-HNI (अधिकतम)63,6008,82,000 रुपये
B-HNI (न्यूनतम)74,20010,29,000 रुपये
Source – RHP

क्या करती है Watrana Rentals?

Watrana Rentals की स्थापना साल 2019 में हुई थी. कंपनी मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट (MHE) और एरियल वर्क प्लेटफॉर्म (AWP) को किराये पर देने का कारोबार करती है. इसके अलावा कंपनी नए और पुराने MHE और बैटरी की ट्रेडिंग भी करती है. इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में फोर्कलिफ्ट, इलेक्ट्रिक स्टैकर्स, पैलेट ट्रक और अन्य विशेष उपकरण शामिल हैं. कंपनी ऑटोमोबाइल, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग, फूड एंड बेवरेज और मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टरों को सेवाएं देती है.

यह भी पढ़ें: फिनटेक स्टॉक्स में भारी बिकवाली, 11% तक टूटा Paytm, इस खबर ने बिगाड़ा निवेशकों का मूड

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.