GTA 6 के आए 2 एडिशन, क्या है दोनों में अंतर, कितनी है कीमत और कहां से खरीदें? यहां मिलेंगे सारे जवाब
Grand Theft Auto 6 के दो एडिशन रिलीज हुए हैं. आप GTA 6 का स्टैंडर्ड या फिर अल्टीमेट एडिशन खरीद सकते हैं, इन दोनों ही एडिशन में क्या अंतर है, आप इसे कहां से खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं.
Highlights
- भारत में लाइव हुई GTA 6.
- आ गए Grand Theft Auto 6 के दो एडिशन.
- दोनों एडिशन में मिलेंगे कई खास इन-गेम बोनस.
GTA 6 आखिरकार भारत में लाइव हो गई है और यह गेम पहले से ही रिकॉर्ड तोड़ रही है. रॉकस्टार का ये ओपन-वर्ल्ड एक्शन-एडवेंचर गेम उपलब्ध है, Grand Theft Auto 6 पहले से ही मेटाक्रिटिक पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाला गेम है, जिसका कुल स्कोर 99 है. IGN जैसे पब्लिकेशन ने गेम को हाई रेटिंग दी है. इसके अलावा यह गेम ऑफ द ईयर पुरस्कारों के लिए अब तक की सबसे ज्यादा नॉमिनेटेड गेम बन गई है.
रॉकस्टार ने इस गेम को दो एडिशन में उतारा है, स्टैंडर्ड और अल्टीमेट. अल्टीमेट एडिशन में एक्स्ट्रा कंटेंट, इन-गेम स्किन और बहुत कुछ मिलता है. भारतीय बाजार में स्टैंडर्ड एडिशन और अल्टीमेट एडिशन की कीमत कितनी है और आप इस गेम को कहां से खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं.
GTA 6 Standard Price
भारत में इस गेम के स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत 5999 रुपए है. यह गेम कोड इन द बॉक्स और डिजिटल वर्जन में उपलब्ध है. आप इस गेम को रॉकस्टार गेम्स ऑनलाइन स्टोर, प्लेस्टेशन स्टोर, अमेजन, फ्लिपकार्ट और ब्लिंकिट से खरीद सकते हैं.
GTA 6 Ultimate Edition Price
अल्टीमेट एडिशन की कीमत 7499 रुपए है, यानी अल्टीमेट एडिशन के लिए आपको स्टैंडर्ड एडिशन की तुलना 1500 रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे. यह गेम सिर्फ डिजिटल डाउनलोड के तौर पर उपलब्ध है और आप इसकी फिजिकल कॉपी नहीं खरीद सकते. रॉकस्टार गेम्स अल्टीमेट एडिशन अपग्रेड को एक अलग ऐड-ऑन के तौर पर भी देगा. हालांकि, ऐड-ऑन की कीमत अभी अनाउंस नहीं की गई है. आप GTA 6 अल्टीमेट एडिशन को रॉकस्टार गेम्स ऑनलाइन स्टोर और प्लेस्टेशन स्टोर से खरीद सकते हैं.
GTA 6 Standard Edition में क्या है?
स्टैंडर्ड एडिशन मेन स्टोरी मिशन देता है, लिमिटेड-टाइम बोनस के तौर पर रॉकस्टार गेम्स विंटेज वाइस सिटी पैक भी दे रहा है, जिसमें टू-टोन 1955 वैपिड स्टैनियर सेडान और ओशन बीच पर एक गैरेज है. पैक में दोनों कैरेक्टर्स यानी जेसन और लूसिया के लिए खास आउटफिट और हेयरस्टाइल भी हैं. इसमें एक आइकॉनिक वेपन पैटर्न भी शामिल है. इसके अलावा, स्टैंडर्ड एडिशन में लिमिटेड-टाइम बोनस के तौर पर बिना किसी एक्स्ट्रा कीमत के एक महीने का GTA+ सब्सक्रिप्शन शामिल है.
GTA 6 Ultimate Edition में क्या है?
अल्टीमेट एडिशन में स्टैंडर्ड एडिशन के साथ मिलने वाले लिमिटेड-टाइम बोनस के अलावा और भी बहुत कुछ है. आपको 1995 की ग्रोटी चीता स्पोर्ट्स कार, जेसन और लूसिया के लिए हॉक और लिटिल मॉर्गन रिवॉल्वर, कैरेक्टर्स के लिए पर्सनलाइज्ड साइडआर्म्स, एक्सक्लूसिव वाइस सिटी स्टाइल आउटफिट और टैटू मिलते हैं. इसमें आर्मी लिवरी में डिंका एंडुरो मोटरसाइकिल और जेसन के सेफहाउस में क्रेस्ट कयाक भी शामिल है.
ये भी पढ़ें- मार्च में Apple कर सकता है बड़ा धमाका, लॉन्च हो सकता है iPhone 18e, इतनी होगी कीमत!
Latest Stories
मार्च में Apple कर सकता है बड़ा धमाका, लॉन्च हो सकता है iPhone 18e, इतनी होगी कीमत!
Vivo को पछाड़ Samsung फिर बना नंबर 1, iPhone की भी सेल में आई बड़ी गिरावट!
178 वेबसाइट्स पर हुआ साइबर अटैक, तुरंत चेक करें ये 5 चीजें, वरना हो सकता है नुकसान!
