TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

178 वेबसाइट्स पर हुआ साइबर अटैक, तुरंत चेक करें ये 5 चीजें, वरना हो सकता है नुकसान!

Cyber Attack: एक साइबर अटैक ने 178 वेबसाइट्स पर असर डाला है जिससे विजिटर शायद खराब कोड के संपर्क में आ गए हैं. अटैकर ने पेमेंट-कार्ड की जानकारी, क्रिप्टोकरेंसी और ब्राउजर डेटा को टारगेट किया है. सिक्योरिटी एक्सपर्ट फाइनेंशियल अकाउंट चेक करने और डिवाइस एक्टिविटी की जांच करने की सलाह देते हैं.

साइबर अटैक Image Credit: Magnific

Highlights

  • 178 दिग्गज वेबसाइट्स पर बड़ा साइबर अटैक.
  • हैकर्स ने मैलवेयर फैलाने की कोशिश.
  • बैंक अकाउंट और पर्सनल डेटा पर खतरा.

कई जानी-मानी वेबसाइट्स पर साइबर अटैक हुआ है ये खबर तो आपने सुनी या पढ़ी ही होगी, हो सकता है कि आपने इनमें से किसी साइट को विजिट भी किया हो. Zoom, Fox News जैसी कई बड़ी साइट्स के नाम सामने आए हैं, अगर आपने भी इनमें से किसी वेबसाइट पर विजिट किया है तो हो सकता है कि आप भी मैलवेयर का शिकार हो गए हो और आपको इस बात का पता भी नहीं.

बैंक कार्ड, क्रिप्टोकरेंसी और ब्राउजर से डेटा चुराने के साथ-साथ एपल के सिस्टम की कमजोरियों का फायदा उठाने के लिए 178 अलग-अलग वेबसाइट्स पर हैकिंग की गई है.

हैकिंग के जरिए फैलाया गया है मैलवेयर

इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, ऐसी वेबसाइट जिसपर साइबर अटैक हुआ है उसे विजिट करने का मतलब यह नहीं है कि किसी के पर्सनल डेटा या कंप्यूटर से कोई कॉम्प्रोमाइज हुआ है. रॉयटर्स और साइबर सिक्योरिटी कंपनी रिपोर्ट यूआरआई के स्कॉट हेल्मे बताते हैं, हैकर्स ने भरोसेमंद वेबसाइट का इस्तेमाल कर मैलवेयर फैलाने के लिए थर्ड-पार्टी वेबसाइट एक्सपेरिमेंटेशन सर्विस Optimizely में मौजूद लूपहोल का इस्तेमाल किया है.

कैसे चेक करें कि पर्सनल डेटा चोरी हुआ या नहीं?

ऐसा कोई तरीका नहीं है जो इस बात को कंफर्म करे कि वेबसाइट विजिट के दौरान किसी ने आपकी जानकारी इकट्ठा की है या नहीं. इसके बजाय, यूजर्स को अकाउंट में अजीब एक्टिविटी देखनी चाहिए और ऐसी किसी भी चीज की जांच करनी चाहिए जिसे वे नहीं पहचानते.

इन पांच चीजों को जरूर करें चेक

बैंक और क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट करें चेक: अचानक पैसे निकालना या छोटे ट्रांजैक्शन पर गौर करें जिन्हें आप पहचानते नहीं हैं. अगर आपको कोई संदिग्ध एक्टिविटी दिखे तो अपने बैंक के ऑफिशियल नंबर या एप्लिकेशन या ब्रांच से संपर्क करें.

अकाउंट लॉगिन चेक करें: ईमेल, बैंकिंग और सोशल मीडिया अकाउंट के सिक्योरिटी सेक्शन चेक करें कि किसी अनजान डिवाइस से अकाउंट एक्सेस की कोशिश तो नहीं की गई है.

ब्राउजर में अजीब एक्टिविटी पर नजर रखें: अनजाने रीडायरेक्ट, अनजान एक्सटेंशन, संदिग्ध पॉप-अप और बार-बार लॉगिन डिटेल्स मांगने वाली वेबसाइट्स ध्यान देने लायक हैं. ये संकेत साइबर अटैक साबित नहीं करते हैं, लेकिन इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्शन को करें रिव्यू: अगर आप डिजिटल वॉलेट इस्तेमाल करते हैं तो ट्रांसफर की जांच करें और कंफर्म करें कि डेस्टिनेशन एड्रेस उन एड्रेस से मैच करते हैं जिन्हें आप इस्तेमाल करते हैं या नहीं. गलत एड्रेस पर क्रिप्टोकरेंसी ट्रांसफर को वापस करना मुश्किल या नामुमकिन हो सकता है.

अचानक पासवर्ड-रीसेट मैसेज पर रखें नजर: पासवर्ड बदलने के बारे में ईमेल या टेक्स्ट मैसेज मिले जिसके लिए आपने रिक्वेस्ट नहीं की है तो यह इशारा है कि कोई आपके अकाउंट को एक्सेस करने की कोशिश कर रहा है. अचानक मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने से बचें.

ये भी पढ़ें- Vi ने Airtel और Jio को पछाड़ा! इस मामले में मारी बाजी, Opensignal की रिपोर्ट में हुआ खुलासा