Apple के सर्विस में बड़ी गड़बड़ी, iCloud से Apple Pay तक यूजर्स हुए परेशान; कंपनी ने साइबर अटैक से किया इनकार
Apple की कई डिजिटल सर्विस में मंगलवार को तकनीकी गड़बड़ी के कारण आउटेज आया. iCloud, Apple Pay, Apple Music, Apple Card और App Store जैसी सेवाएं प्रभावित हुईं. अमेरिका में हजारों यूजर्स ने लॉगिन और पेमेंट से जुड़ी समस्याओं की शिकायत की. Downdetector पर Apple Pay की करीब 2,300 और iCloud की करीब 1,800 शिकायतें दर्ज की गईं. कंपनी ने बताया कि एक इंटरनल अपडेट के कारण यह समस्या आई थी.
Highlights
- Apple के इंटरनल अपडेट के कारण iCloud, Apple Pay और App Store समेत कई सर्विस में आई गड़बड़ी.
- अमेरिका में Apple Pay से जुड़ी करीब 2,300 और iCloud की करीब 1,800 शिकायतें दर्ज हुईं.
- कंपनी ने साइबर अटैक की आशंका से किया इनकार, कहा- ज्यादातर सिस्टम बहाल हो चुके हैं
दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple की कई सर्विस में मंगलवार को तकनीकी गड़बड़ी के कारण दिक्कत आया. इस आउटेज से iCloud, Apple Pay, Apple Music, Apple Card और App Store जैसी सर्विस प्रभावित हुईं. अमेरिका समेत कई जगहों पर यूजर्स को अपने अकाउंट में लॉगिन करने और डिजिटल सर्विस का इस्तेमाल करने में परेशानी हुई. हालांकि, कंपनी ने कहा है कि ज्यादातर सिस्टम दोबारा काम करने लगे हैं. Apple ने इस गड़बड़ी के पीछे साइबर अटैक की आशंका से भी इनकार किया है.
इंटरनल अपडेट के कारण आई दिक्कत
Apple ने Fox Business को दिए बयान में बताया कि एक इंटरनल अपडेट के कारण मंगलवार सुबह उसकी कुछ सर्विस में दिक्कत आया. कंपनी के मुताबिक, उसके कई सिस्टम दोबारा ऑनलाइन हो चुके हैं और बाकी प्रभावित सर्विस को जल्द से जल्द बहाल करने की कोशिश की जा रही है.
कंपनी ने अपने बयान में कहा, “एक इंटरनल अपडेट के बाद आज सुबह हमारे कुछ सिस्टम में गड़बड़ी आई थी. हमारे कई सिस्टम फिर से काम करने लगे हैं. बाकी सिस्टम को भी जल्द से जल्द ऑनलाइन लाने के लिए काम किया जा रहा है.”
iCloud और Apple Pay यूजर्स को हुई परेशानी
आउटेज को लेकर वेबसाइट Downdetector पर यूजर्स की शिकायतों में तेजी दर्ज की गई. खासतौर पर iCloud में लॉगिन से जुड़ी समस्याओं की रिपोर्ट सामने आईं. iCloud पर यूजर्स अपनी तस्वीरें, डाक्यूमेंट और अन्य प्राइवेट डेटा स्टोर करते हैं. ऐसे में इसकी सर्विस प्रभावित होने से कई यूजर्स को अपने डेटा तक पहुंचने में परेशानी हुई.
Downdetector के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में मंगलवार दोपहर करीब 12:20 बजे ET यानी रात 10:50 बजे IST पर Apple Pay से जुड़ी समस्याओं की करीब 2,300 शिकायतें दर्ज की गईं. वहीं, आउटेज के दौरान iCloud की दिक्कतों को लेकर शिकायतें बढ़कर करीब 1,800 तक पहुंच गई थीं.
यह भी पढ़ें- Nifty 50 में तेजी पर लग सकता है ब्रेक! 25500 की दीवार पार करना बड़ी चुनौती, आज इन लेवल पर रखें नजर
icrosoft से लेकर अमेरिकी बैंकों तक में आई गड़बड़ी
Apple की सर्विस में आई यह गड़बड़ी ऐसे समय हुई है, जब पिछले कुछ दिनों में अमेरिका में कई बड़ी कंपनियों और सर्विस को तकनीकी व्यवधान का सामना करना पड़ा है.
पिछले हफ्ते Microsoft की सर्विस में वैश्विक स्तर पर आउटेज आया था. इस वजह से कारोबार, स्कूल और सरकारी एजेंसियों का काम प्रभावित हुआ. यह गड़बड़ी पांच घंटे से ज्यादा समय तक रही. Downdetector पर इसके चरम के दौरान करीब 1.38 लाख शिकायतें दर्ज की गई थीं. Outlook, Teams और कंपनी की AI सेवा Copilot भी प्रभावित हुई थीं.
.
Latest Stories
महंगा हुआ फोन खरीदना, Samsung और Xiaomi ने 4000 रुपए तक बढ़ा दी कीमतें!
चिपमेकिंग के बाद अब एआई डेटा सेंटर के बिजनेस में उतरेगी सैमसंग, OpenAI-Anthropic से हाथ मिलाने की तैयारी!
30 घंटे तक की बैटरी लाइफ, लॉन्च हुए Lava Probuds Xplore 13 ईयरबड्स
