Nvidia Q3 Results: 103% उछला रेवेन्यू, 115.8 अरब डॉलर पर पहुंची कमाई; नए CEO की तलाश शुरू
AI चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनी Nvidia ने वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 103 फीसदी बढ़कर 115.8 अरब डॉलर पहुंच गया, जबकि नेट इनकम में 105 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. Data Centre कारोबार से कंपनी को सबसे ज्यादा मजबूती मिली. Nvidia ने चौथी तिमाही में 130 अरब डॉलर रेवेन्यू का अनुमान दिया है.
Highlights
- Nvidia का Q3 FY27 रेवेन्यू 103 फीसदी बढ़कर 115.8 अरब डॉलर पहुंचा.
- Data Centre कारोबार से 107.6 अरब डॉलर का रिकॉर्ड रेवेन्यू मिला.
- Jensen Huang की वापसी नहीं होगी, बोर्ड आंतरिक और बाहरी उम्मीदवारों में नए CEO की तलाश करेगा.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती मांग का फायदा Nvidia को लगातार मिल रहा है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं. 25 अक्टूबर 2026 को समाप्त तिमाही में Nvidia का रेवेन्यू सालाना आधार पर 103 फीसदी बढ़कर 115.8 अरब डॉलर पहुंच गया. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 57 अरब डॉलर था. कंपनी के मुनाफे में भी दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, इन नतीजों के साथ कंपनी में नेतृत्व परिवर्तन का मामला भी चर्चा में है. CEO Jensen Huang के इस्तीफे के बाद बोर्ड ने नए CEO की तलाश शुरू कर दी है और उनकी वापसी की संभावना से इनकार किया है.
Nvidia के मुनाफे में 105 फीसदी की बढ़ोतरी
Nvidia की ओर से 17 नवंबर को जारी नतीजों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 115.8 अरब डॉलर रहा. यह पिछली तिमाही के 96.2 अरब डॉलर के मुकाबले 20 फीसदी ज्यादा है.
इस दौरान कंपनी का नेट इनकम सालाना आधार पर 105 फीसदी बढ़कर 65.3 अरब डॉलर हो गया. वहीं, ऑपरेटिंग इनकम 115 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 77.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया. कंपनी की डाइल्यूटेड EPS 108 फीसदी बढ़कर 2.70 डॉलर रही. तीसरी तिमाही में Nvidia का ग्रॉस मार्जिन 74.8 फीसदी रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 73.4 फीसदी था.
Data Centre कारोबार से मिला सबसे ज्यादा सहारा
Nvidia के शानदार नतीजों में Data Centre कारोबार की अहम भूमिका रही. इस सेगमेंट का रेवेन्यू तीसरी तिमाही में रिकॉर्ड 107.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया. इसमें सालाना आधार पर 110 फीसदी और पिछली तिमाही के मुकाबले 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.
कंपनी ने इस तिमाही में चीन को Data Centre Hopper प्रोडक्ट्स की 2.4 अरब डॉलर की शिपमेंट भी दर्ज की. वहीं, Edge Computing सेगमेंट का रेवेन्यू 42 फीसदी सालाना बढ़कर 8.2 अरब डॉलर रहा. पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. कंपनी के मुताबिक, Blackwell वर्कस्टेशन की मजबूत बिक्री और Physical AI एप्लीकेशन में Edge Computing की मांग से इस कारोबार को सहारा मिला.
यह भी पढ़ेः Nifty 50 में तेजी पर लग सकता है ब्रेक! 25500 की दीवार पार करना बड़ी चुनौती, आज इन लेवल पर रखें नजर
चौथी तिमाही में 130 अरब डॉलर रेवेन्यू का अनुमान
Nvidia को आने वाली तिमाही में भी मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की चौथी तिमाही के लिए 130 अरब डॉलर रेवेन्यू का अनुमान दिया है. इसमें 3 फीसदी तक ऊपर या नीचे का अंतर हो सकता है.
हालांकि, कंपनी ने अपने अनुमान में चीन से Data Centre Compute रेवेन्यू को शामिल नहीं किया है. Nvidia को चौथी तिमाही में GAAP और Non-GAAP ग्रॉस मार्जिन 71 से 72 फीसदी के बीच रहने की उम्मीद है.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.
Latest Stories
Stock to Watch: इन 10 कंपनियों के शेयरों पर रहेगी नजर, सुर्खियों में टाटा ग्रुप से लेकर एयरटेल और ग्रो तक के स्टॉक
Nifty 50 में तेजी पर लग सकता है ब्रेक! 25500 की दीवार पार करना बड़ी चुनौती, आज इन लेवल पर रखें नजर
Aegis Logistics QIP: कंपनी ने जुटाए 3500 करोड़ रुपये, Quant Mutual Fund समेत इन निवेशकों को मिले शेयर
