TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Aegis Logistics QIP: कंपनी ने जुटाए 3500 करोड़ रुपये, Quant Mutual Fund समेत इन निवेशकों को मिले शेयर

Aegis Logistics ने QIP के जरिए 3500 करोड़ रुपये जुटाए हैं. कंपनी ने 33 संस्थागत निवेशकों को 2.89 करोड़ से ज्यादा शेयर आवंटित किए हैं. इसमें Smallcap World Fund को सबसे ज्यादा 33.23 फीसदी शेयर मिले हैं. Quant Mutual Fund की दो योजनाओं को मिलाकर 31.42 फीसदी हिस्सेदारी मिली है. वहीं, New World Fund और Nomura India को भी बड़ा आवंटन हुआ है.

Aegis Logistics ने QIP के जरिए 3500 करोड़ रुपये जुटाए.

Highlights

  • Aegis Logistics ने QIP के जरिए 3,500 करोड़ रुपये जुटाए.
  • Smallcap World Fund को सबसे ज्यादा 33.23 फीसदी शेयर आवंटित हुए.
  • Quant Mutual Fund की दो योजनाओं को कुल 31.42 फीसदी शेयर मिले.

Aegis Logistics ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 3500 करोड़ रुपये जुटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है. कंपनी की शेयर अलॉटमेंट कमेटी ने सोमवार, 16 नवंबर 2026 को हुई बैठक में 33 योग्य संस्थागत निवेशकों को 2.89 करोड़ से ज्यादा इक्विटी शेयर जारी किए. इस इश्यू में चार बड़े निवेशकों को कुल शेयरों का 83 फीसदी से ज्यादा हिस्सा मिला है. इनमें दो अमेरिकी फॉरेन पोर्टफोलियो निवेशक (FPI), Quant Mutual Fund और Nomura India शामिल हैं.

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि QIP के तहत 28925619 इक्विटी शेयर 1210 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आवंटित किए गए हैं. इस तरह कंपनी ने कुल 3500 करोड़ रुपये जुटाए हैं. शेयरों का इश्यू प्राइस 1209 रुपये के प्रीमियम के साथ तय किया गया था.

किन निवेशकों को मिले सबसे ज्यादा शेयर?

Aegis Logistics के QIP में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी अमेरिकी FPI Smallica P World Fund को मिली है. इसे 9614654 शेयर आवंटित किए गए हैं. यह QIP के कुल शेयरों का 33.2392 फीसदी है.

इसके बाद Quant Mutual Fund की दो योजनाओं को बड़ी हिस्सेदारी मिली है. Quant Small Cap Fund को 5545,000 शेयर आवंटित हुए हैं, जो कुल इश्यू का 19.1699 फीसदी है. वहीं, Quant ELSS Tax Saver Fund को 3545909 शेयर मिले हैं. यह कुल इश्यू का 12.2587 फीसदी है. दोनों योजनाओं को मिलाकर QIP के 31.4286 फीसदी शेयर आवंटित किए गए हैं.

अमेरिका के एक अन्य FPI New World Fund को 14,87,603 शेयर मिले हैं. यह कुल आवंटित शेयरों का 5.1429 फीसदी है. वहीं, Nomura India को भी 1487603 शेयर आवंटित किए गए हैं, जो QIP का 5.1429 फीसदी है.

1210 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ आवंटन

कंपनी की शेयर अलॉटमेंट कमेटी ने 33 योग्य संस्थागत खरीदारों को 2,89,25,619 इक्विटी शेयर जारी करने की मंजूरी दी. हर शेयर का इश्यू प्राइस 1210 रुपये रखा गया. इस कीमत में 1,209 रुपये प्रति शेयर का प्रीमियम शामिल है. इस आवंटन से कंपनी को कुल 3,500 करोड़ रुपये मिले हैं.

Aegis Logistics का QIP 11 नवंबर 2026 को खुला था और 16 नवंबर 2026 को बंद हुआ. कंपनी ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में इश्यू खुलने और बंद होने की तारीखों की भी पुष्टि की है.

QIP के बाद कंपनी की शेयर कैपिटल में कितना बदलाव?

QIP के तहत नए शेयर जारी होने के बाद Aegis Logistics की पेड-अप इक्विटी शेयर पूंजी बढ़ गई है. इससे पहले कंपनी की पेड-अप शेयर पूंजी 35.10 करोड़ रुपये थी, जो 35.10 करोड़ इक्विटी शेयरों में बंटी हुई थी.

अब नए शेयरों के आवंटन के बाद कंपनी की पेड-अप इक्विटी शेयर पूंजी बढ़कर 37.99 करोड़ रुपये हो गई है. कुल इक्विटी शेयरों की संख्या भी बढ़कर 37,99,25,619 हो गई है.

कंपनी ने बताया कि इश्यू से पहले और बाद की शेयरहोल्डिंग पैटर्न की जानकारी लिस्टिंग आवेदन के साथ सेबी के नियमों के मुताबिक जमा की जाएगी. इस तरह QIP के जरिए जुटाई गई रकम के साथ कंपनी की इक्विटी शेयर पूंजी में भी बढ़ोतरी हुई है.