Lord’s Mark Industries: Q2 नतीजों में 82 करोड़ रहा नेट प्रॉफिट, अब अमेरिका-ब्रिटेन में कारोबार बढ़ाने की तैयारी
Lord's Mark Industries ने टाइपिंग में गलती की वजह से एक बार फिर सितंबर तिमाही के संशोधित नतीजे जारी किए हैं. नतीजे सामने आने से पता चलता है कि कंपनी का रेवेन्यू 718.77 करोड़ रहा है. इसके अलावा कंपनी ने बेंगलुरु में AI डायलिसिस मशीनों का उत्पादन शुरू किया है और जनवरी 2027 में ब्रेस्ट कैंसर जांच डिवाइस लॉन्च करने की योजना बनाई है.
Highlights
- कंपनी ने दोबारा जारी किए तिमाही नतीजे.
- बेंगलुरु में एआई डायलिसिस मशीन का उत्पादन होगा शुरू.
- जनवरी में लॉन्च होगी कैंसर जांच की डिवाइस.
Lord’s Mark Industries के शेयर पर नजर रखने वाले निवेशकों के लिए कंपनी की तरफ से कई अहम अपडेट आए हैं. कंपनी ने अपने सितंबर तिमाही के नतीजे दोबारा जारी किए हैं. इसके साथ ही मेडिकल डिवाइस और हेल्थकेयर कारोबार को लेकर कई बड़ी योजनाओं की जानकारी दी है. Lord’s Mark Industries का शेयर सुबह 11:21 पर खबर लिखे जाने तक 75 रुपए पर ट्रेड कर रहा था.
Lord’s Mark Industries के नतीजे
कंपनी ने बताया कि पहले जारी किए गए नतीजों की बैलेंस शीट में टाइपिंग की कुछ गलतियां थीं. दरअसल, दूसरी तिमाही के आंकड़ों की जगह छह महीने के आंकड़े अपलोड हो गए थे. इसलिए कंपनी ने संशोधित नतीजे जारी किए हैं.
संशोधित कंसोलिडेटेड नतीजों के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू करीब 718.77 करोड़ रुपए रहा. EBITDA यानी ऑपरेटिंग मुनाफा 131.51 करोड़ रुपए रहा, जिसका मार्जिन 18.3 फीसदी है. PBT करीब 112.54 करोड़ रुपए और नेट प्रॉफिट यानी PAT करीब 82 करोड़ रुपए रहा.
बिजनेस अपडेट
अब कंपनी के बिजनेस अपडेट पर नजर डालते हैं, जहां कई अहम बातें सामने आई हैं. कंपनी के मुताबिक, मेडिकल डिवाइस कारोबार की बिक्री और मुनाफे में अच्छी बढ़त देखने को मिली है. इस कारोबार के लिए कंपनी को 26 अतिरिक्त मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस भी मिले हैं.
AI आधारित डायलिसिस मशीनों का उत्पादन बेंगलुरु प्लांट में शुरू हो चुका है. नवंबर में इन मशीनों का ट्रायल भी शुरू किया गया है. कंपनी दिसंबर के अंत से ब्रिटेन, अमेरिका, अफ्रीका, नेपाल और बांग्लादेश में मशीनों की सप्लाई शुरू करने की तैयारी में है.
इसके अलावा ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती जांच करने वाली डिवाइस को भी जरूरी मंजूरियां मिल चुकी हैं. कंपनी जनवरी 2027 में इसे लॉन्च करने की योजना बना रही है. सिकल सेल स्क्रीनिंग प्रोडक्ट की लॉन्चिंग भी जनवरी 2027 में प्रस्तावित है.
कंपनी CAR-T थेरेपी पर भी काम कर रही है, जो कैंसर के इलाज की एक आधुनिक तकनीक है. इसके क्लिनिकल ट्रायल फरवरी 2027 से शुरू करने की योजना है.
अमेरिका-ब्रिटेन में कारोबार बढ़ाने की तैयारी
इसके अलावा कंपनी अमेरिका और ब्रिटेन में अपना कारोबार बढ़ाने की तैयारी कर रही है. भारत में तीसरी IVD मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी बनाने का काम भी शुरू हो गया है.
कुल मिलाकर, Lord’s Mark Industries का फोकस मेडिकल डिवाइस, डायग्नोस्टिक्स और AI आधारित हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स के जरिए अपना कारोबार भारत के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी बढ़ाने पर है. हालांकि, इन योजनाओं का वास्तविक असर बिक्री, मुनाफे और कैश फ्लो में कितना दिखाई देता है, इस पर निवेशकों को नजर रखनी चाहिए.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.
ये भी पढ़ें- कल टूटा तो आज 8% उछला, 41 दिनों में 2426 करोड़ की बिक्री से चमका ये ज्वेलरी स्टॉक
Latest Stories
क्या फिलहाल नहीं मिलेगी कैपिटल गेन टैक्स से राहत? वित्त मंत्री को अर्थशास्त्रियों ने दी LTCG पर ऐसी सलाह
Groww Share: 1905 करोड़ रुपये की बड़ी ब्लॉक डील, 1.4% चढ़ा शेयर, 2026 में दे चुका है 46% रिटर्न
कल टूटा तो आज 8% उछला, 41 दिनों में 2426 करोड़ की बिक्री से चमका ये ज्वेलरी स्टॉक
