200MP कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट! क्यों Google पर ट्रेंड हो रही Oppo Reno 17 Series?
Oppo Reno 17 Series: गूगल पर ओप्पो की ये अपकमिंग सीरीज काफी सर्च में है, इस सीरीज को लेकर सर्च वॉल्यूम भी काफी बढ़ गया है. आज चीन में इस सीरीज को लॉन्च किया जाएगा, लॉन्च से पहले आइए जानते हैं कि इस सीरीज से जुड़े कौन-कौन से फीचर्स लीक हो गए हैं.
Highlights
- आज चीन में लॉन्च होगी रेनो 17 सीरीज.
- रेनो 17 में मिल सकती है 8000mAh बैटरी.
- रेनो 17 प्रो में मिल सकता है 200MP कैमरा.
Oppo Reno 17 Series: ओप्पो की इस अपकमिंग सीरीज को लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी देखने को मिल रही है, पिछले 24 घंटों में इस सीरीज को लेकर काफी ज्यादा सर्च हुआ है जो पिछले हफ्ते इसी समय के मुकाबले 450 फीसदी ज्यादा है. आज रेनो 17 सीरीज को चीनी मार्केट में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा और आने वाले महीनों में इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है.
रेनो सीरीज कंपनी की प्रीमियम मिडरेंज सीरीज में ओप्पो का मुख्य आधार रही है जो सही कीमत पर अच्छा कैमरा एक्सपीरियंस और प्रीमियम डिजाइन देने पर फोकस करती है.
Oppo Reno 17 Series क्यों हो रही गूगल पर ट्रेंड?
फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, भले ही इसे सबसे पहले चीन में आज 16 नवंबर 2026 को लॉन्च किया जा रहा है लेकिन नए साल के आसपास इस सीरीज के भारतीय बाजार में लॉन्च की उम्मीद है. इंडस्ट्री के जानकारों से मिली जानकारी और लीक्स के आधार पर रेनो 17 सीरीज के बारे में अब तक कई जरूरी जानकारियां सामने आ चुकी हैं.
बैटरी: Oppo Reno 17 में 8000mAh की बड़ी बैटरी होने की उम्मीद है, वही ज्यादा कॉम्पैक्ट प्रो मॉडल में भी 7200mAh की बड़ी हैटरी होने की जानकारी है. दोनों ही मॉडल्स 80 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है.
कैमरा: रेनो 17 प्रो में हाई रिजॉल्यूशन 200MP प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा. लीक्स से पता चलता है कि इसमें 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है. कंपनी अपग्रेडेड फोटोग्राफी सॉफ्टवेयर को भी टीज कर रहा है, जिसमें 6 सेकंड की एक्सटेंडेड मोशन फोटो रिकॉर्डिंग शामिल है.
चिपसेट: दोनों ही मॉडल्स में काफी अंतर है, ओप्पो रेनो 17 में क्वालकॉम Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 6.57 इंच फ्लैट 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है. दूसरी ओर रेनो 17 प्रो कॉम्पैक्ट फोन के फैंस को टारगेट करता है, इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8550 Super चिपसेट और 6.32 इंच 1.5K डिस्प्ले से लैस हो सकता है.
भारत में कब लॉन्च होगी ओप्पो रेनो 17 सीरीज?
इंडिया में ट्रेंड को ट्रैक करने वाले कंज्यूमर्स के लिए इंडस्ट्री रिपोर्ट्स बताती हैं कि इंतजार ज्यादा लंबा नहीं होगा. सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर पहले ही देखे जाने के बाद ओप्पो रेनो 17 सीरीज के दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है. ओप्पो रेनो 17 जोकि इस सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल होगा, इसे भारतीय बाजार में 50,000 रुपए से 70,000 रुपए के प्राइस ब्रैकेट में उतारे जाने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- Airtel Plan: 1GB डेली डेटा वाला ये है इकलौता प्लान, साथ में 28 दिन की वैलिडिटी
Latest Stories
Airtel Plan: 1GB डेली डेटा वाला ये है इकलौता प्लान, साथ में 28 दिन की वैलिडिटी
ChatGPT अब खुद करेगा ऑनलाइन शॉपिंग, आपके लिए चुनेगा सामान और भरेगा पेमेंट
UPI से 2,000 रुपये से ज्यादा पेमेंट किया और खरीदारी कैंसिल की तो कितना मिलेगा रिफंड? जानें पूरा नियम
