TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

30 घंटे तक की बैटरी लाइफ, लॉन्च हुए Lava Probuds Xplore 13 ईयरबड्स

Lava Probuds Xplore 13 ईयरबड्स को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. इन ईयबड्स को वॉटर रेसिस्टेंस के लिए IPX5 रेटिंग मिली हुई है और ये बड्स चार्जिंग केस के साथ 30 घंटे तक का टोटल प्लेबैक देते हैं.

लावा ईयरबड्स Image Credit: लावा

Highlights

  • लावा ने लॉन्च किए नए किफायती ईयरबड्स.
  • ईयरबड्स देंगे 30 घंटे का प्लेबैक.
  • 1000 रुपए से कम है कीमत.

Lava Probuds Xplore 13: देसी कंपनी लावा ने ग्राहकों के लिए नए ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं, ये नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन 13mm ड्राइवर्स के साथ आते हैं और इनमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.4 और इंटेलिजेंट नॉइज कैंसलेशन सपोर्ट मिलता है.

Lava Probuds Xplore 13 की भारत में कीमत

लावा ब्रैंड के इन ईयरबड्स की कीमत 969 रुपए है, इन ईयरबड्स को आप कंपनी के रिटेल आउटलेट के अलावा अमेजन से खरीद सकते हैं. ये ईयरबड्स स्टीरियो व्हाइट और सोनिक ब्लैक दो रंग में आपको मिलेंगे.

Lava Probuds Xplore 13 के फीचर्स

13mm ड्राइवर्स के साथ उतारे गए इन ईयरबड्स में डायनामिक साउंड इफेक्ट भी मिलता है और इनका सिग्नल-टू-नॉइज रेशियो 60dB से ज्यादा है. ईयरबड्स 100Hz से 10,000Hz की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज देते हैं और AB5656C2 चिपसेट पर काम करते हैं.

कॉलिंग के लिए इंटेलिजेंट नॉइज कैंसलेशन सपोर्ट मिलता है, इसके बारे में कहा जाता है कि यह बैकग्राउंड नॉइज को कम करता है. लावा का दावा है कि एक बार फुल चार्ज में ये लेटेस्ट ईयरबड्स 4.5 घंटे तक का टॉकिंग टाइम देते हैं. कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.4 सपोर्ट करने वाले इन ईयरबड्स की ट्रांसमिशन रेंज 10 मीटर तक है. ये सिंगल-डिवाइस पेयरिंग को भी सपोर्ट करते हैं.

बैटरी लाइफ की बात करें तो ये नए लावा ईयरबड्स एक बार चार्ज पर पांच घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक देते हैं. चार्जिंग केस के साथ कुल प्लेबैक टाइम 30 घंटे तक का है. हर ईयरबड में 35mAh की बैटरी है और चार्जिंग केस में 350mAh की बैटरी मिलती है.

कंपनी का दावा है कि ईयरबड्स को चार्ज होने में लगभग 30 मिनट लगते हैं, जबकि केस को लगभग 70 मिनट लगते हैं. लावा का यह भी कहना है कि 10 मिनट के चार्ज से 1.5 घंटे तक का प्लेबैक मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- Airtel Plan: 1GB डेली डेटा वाला ये है इकलौता प्लान, साथ में 28 दिन की वैलिडिटी